{"_id":"7f692d1244ea406c82703d4509153ccd","slug":"in-pgi-olso-treatment-of-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई में महिलाओं का भी इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई में महिलाओं का भी इलाज
अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 10 Oct 2013 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-30 स्थित डा. भीमराव अंबेडकर सुपर स्पेशियलिटी चाइल्ड हॉस्पिटल एंड इंस्टीट्यूट में 18 साल से ज्यादा आयु की युवतियां और महिलाएं भी इलाज करा सकती हैं।
विज्ञापन
यह छूट सिर्फ अस्पताल के स्त्री-प्रसूति विभाग को दी गई है। हालांकि, लोगों को कम जानकारी के कारण तीन दिन से रोजाना सात से आठ मरीज ही दिखाने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
सोमवार से अस्पताल में ग्यारह विभागों की ओपीडी शुरू की गई थी। अस्पताल के गायनोकोलॉजिस्ट (स्त्री-प्रसूति) विभाग में पहले महज 18 साल से कम आयु वर्ग की युवतियों का ही इलाज किया जाना था।
विज्ञापन
डॉ. इंद्रा सिंह के मुताबिक अब प्रसूति के लिए आवश्यक उम्र तक की महिलाओं का इलाज भी पीजीआई में होगा। बुधवार को यहां आठ महिलाओं ने अपनी जांच कराई।
दूसरी ओर, बुधवार को 117 मरीजों ने परामर्श लिया। पिछले तीन दिन में अस्पताल में 287 मरीजों का इलाज किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा मरीज पिडियॉट्रिक विभाग के हैं।
इनकी संख्या 157 है। पीजीआई के बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक आनंद राज ने बताया कि यहां आने वाले अधिकांश बच्चे बुखार से पीड़ित है।