फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   city centre: no entry from tonight 9 pm

सिटी सेंटर: आज रात 9 बजे से नो एंट्री

Sat, 12 Oct 2013 01:39 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 12 Oct 2013 01:39 AM IST
विज्ञापन
city centre: no entry from tonight 9 pm

नोएडा के सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर एक महीने से दिक्कत झेल रहे यात्रियों की परेशानी आज से और ज्यादा बढ़ने जा रही हैं।

विज्ञापन


मरम्मत कार्य के लिए स्टेशन को रात 9 बजे बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में इस स्टेशन को छोड़कर दूसरे स्टेशनों का विकल्प अपनाना ही बेहतर होगा।

हालांकि, यात्रियों की सहूलियत के लिए डीएमआरसी ने तमाम तैयारियों को अंजाम दिया है। शनिवार रात से सोमवार सुबह 6 बजे तक सिटी सेंटर से मेट्रो का संचालन बंद रहेगा।

इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार शाम तक बैठकों का दौर चलता रहा। सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से सफर करने वाले 30 से 35 हजार यात्रियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए सिटी सेंटर से गोल्फ कोर्स तक बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


शटल सर्विस के रूप में रोडवेज की चार बसों की सेवाएं डीएमआरसी लेने जा रहा है। बाकायदा, इसके लिए डीएमआरसी को प्रतिदिन के हिसाब से किराया चुकाना होगा।

गोल्फ कोर्स स्टेशन पर आम दिनों में कम दबाव रहता है, लेकिन शहर के सबसे व्यस्त सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के करीब 35 हजार यात्रियों का दबाव यहां पर बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी सेंटर स्टेशन बंद होने की जानकारी यात्रियों तक पहुंचाने के लिए शुक्रवार को दिनभर घोषणाओं का सिलसिला जारी रहा।

यात्रियों को सिटी सेंटर से गोल्फ कोर्स तक मुफ्त बस सेवा की जानकारी भी दी गई। डीएमआरसी के मुताबिक सुरक्षा के लिहाज से गोल्फ कोर्स स्टेशन पर सीआईएसएफ और सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का स्टाफ गोल्फ कोर्स पर तैनात किया जाएगा। यात्रियों को जानकारी देने के लिए स्टेशन के दोनों ही दरवाजों पर स्टाफ तैनात किया जाएगा जो यात्रियों को बसों के जरिये गोल्फ कोर्स तक पहुंचने में मदद करेंगे।


गोल्फ कोर्स पर बढ़ेंगे काउंटर
गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर दो टिकट काउंटर ही आम दिनों में काफी होते हैं, लेकिन सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन बंद होने से गोल्फ कोर्स पर भीड़ बढ़ जाएगी।

इसलिए इस स्टेशन पर छह टिकट काउंटर खोले जाएंगे। इसके अलावा टोकन वेंडिंग मशीनों की सुविधा भी यहां दी जाएगी।

पार्किंग रहेगी सुचारु
सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन सोमवार सुबह तक बंद रहेगा, लेकिन पार्किंग की व्यवस्था इस दौरान चलती रहेगी। गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं है।

ऐसे में अपने निजी वाहनों को सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में खड़ा कर शटल सर्विस का प्रयोग करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed