{"_id":"c072b3ddc9a40e51ae52dd86c3ccbaa9","slug":"cat-without-nda-will-not-get-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"CAT: इसके बिना नहीं मिलेगा रिजल्ट!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CAT: इसके बिना नहीं मिलेगा रिजल्ट!
अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 13 Jan 2014 09:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईएम समेत सैकड़ों प्रबंधन संस्थानों में दाखिले के लिए हुए कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) के रिजल्ट में नई व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन
ऑनलाइन कैट एग्जाम के दौरान नॉन डिसक्लॉजर एग्रीमेंट (एनडीए) एक्सेप्ट करने वाले छात्रों का ही रिजल्ट जारी किया जाएगा।
टेस्ट के दौरान कैट की निर्धारित पॉलिसी न मानने वाले, किसी फ्रॉड या गैर जिम्मेदार गतिविधि में लिप्त पाए गए अभ्यर्थियों का भी रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा।
कैट के ऑनलाइन टेस्ट में इंडियन कॉन्ट्रेक्ट एक्ट 1982 के तहत नॉन डिसक्लॉजर एग्रीमेंट साइन करना होता है। इसमें परीक्षा देने के बाद उसकी कोई भी जानकारी किसी भी रूप में (इलेक्ट्रॉनिक, सोशल, प्रिंट) सार्वजनिक न करने का प्रावधान होता है।
विज्ञापन
एग्रीमेंट का उल्लंघन करने पर तीन साल की सजा और दो लाख रुपये आर्थिक दंड का प्रावधान है। इस बार एनडीए एक्सेप्ट न करने वाले परीक्षार्थियों का रिजल्ट रोक लिया जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल, कैट के नतीजे 14 जनवरी को सुबह 9 बजे घोषित किए जाएंगे। इसमें एक लाख 74 हजार छात्रों की किस्मत का फैसला होगा।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा के भी लगभग 4800 छात्र कैट नतीजों के इंतजार में हैं। आवेदकों में सबसे ज्यादा संख्या दिल्ली-एनसीआर के छात्रों की ही है।
रिजल्ट के दिन लगभग सभी छात्र एक साथ वेबसाइट एक्सेस करेंगे, ऐसे में सर्वर डाउन होने की दिक्कत को देखते हुए रिजल्ट मिलते ही छात्रों को तुरंत अपने स्कोर कार्ड का प्रिंट लेने के निर्देश दिए गए हैं।
ऑनलाइन जारी होने वाले रिजल्ट को लीक होने से बचाने के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।