फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   2750 tickets sold for dalit prerna sthal

प्रेरणा स्थल देखने के लिए बिके 2750 टिकट

Thu, 10 Oct 2013 01:58 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 10 Oct 2013 01:58 AM IST
विज्ञापन
2750 tickets sold for dalit prerna sthal

नोएडा के राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर टिकटों की बिक्री का बुधवार को रिकॉर्ड बन गया। 2750 सैलानी टिकट लेकर प्रेरणा स्थल घूमे। बसपा समर्थकों की संख्या भी काफी ज्यादा थी।

विज्ञापन


नौ अक्तूबर को बसपा संस्थापक कांशीराम का निर्वाण दिवस है। इस अवसर पर दिल्ली व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बसपा समर्थक बुधवार को प्रेरणा स्थल पहुंचे।

बसों व निजी वाहनों से दिल्ली, अलीगढ़ आगरा समेत कई जिलों से लोग आए। इनके वाहनों पर बसपा के झंडे भी लगे दिखे। पार्क के सामने ही वाहन खड़े कर अंदर जाते रहे।
विज्ञापन


शाम तक 2750 टिकट बिकने की जानकारी मिली है। पहली बार टिकटों की बिक्री का आंकड़ा पांच सौ से पार गया।

दो अक्तूबर को प्रवेश निशुल्क होने के कारण दस हजार लोगों ने प्रेरणा स्थल देखा था, मगर उसकेबाद से पांच सौ से कम लोग ही प्रेरणा स्थल देखने आ रहे थे।

बसपा समर्थकों ने कांशीराम और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प भी चढ़ाए।

क्षेत्रीय सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने प्राधिकरण से नौ अक्तूबर को प्रवेश निशुल्क रखने की मांग की थी। प्राधिकरण ने यह प्रस्ताव शासन को भेजा था, मगर शासन ने इस पर अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण यह फ्री नहीं हो सका। वहीं, प्रेरणा स्थल के सामने ही वाहन खड़े हो जाने से जाम की स्थिति भी बन गई। रास्ता संकरा हो जाने से फिल्म सिटी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि शाम तक स्थिति सामान्य हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed