फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   navjot singh sidhdhu attack on congress

'सोने की नहीं सोनिया की चिड़िया बना देश'

Thu, 27 Feb 2014 08:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 27 Feb 2014 08:13 AM IST
विज्ञापन
navjot singh sidhdhu attack on congress

‘कांग्रेसी देश को सोने की चिड़िया बनाने की जगह, सोनिया की चिड़िया बनाने पर तुले हैं। कानपुर हो या सहारनपुर हर जगह सड़कें ऐसी हैं, जैसे गड्ढों को मिलाकर बनाई गईं हो।’

विज्ञापन


यह बात बुधवार को बीएनएसडी शिक्षा निकेतन परिसर में आयोजित नव मतदाता सम्मेलन में भाजपा सांसद और क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने कही।

सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस की केंद्र सरकार ने देश को पिछले वर्ष में सिर्फ कंगाली दी है। कांग्रेस में शामिल सभी के हाथ भ्रष्टाचार के कोयले से काले हैं। नरेंद्र मोदी एक ऐसा किरदार है, जो देश में नई रोशनी लाएगा।

विज्ञापन

सिद्धू पा जी के हंसगुल्ले

navjot singh sidhdhu attack on congress

सिद्धू ने कहा कि यूपी राम-कृष्ण की धरती है। इसके बावजूद देश में यह राज्य सबसे पिछड़ा हुआ है। गुंडागर्दी, लूट, मारपीट यूपी की पहचान बन चुकी है। केंद्र सरकार पर वार करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि जितनी तेजी से महंगाई बढ़ी है, उस हिसाब से न तो लोगों की पगार बढ़ी, न ही सुविधाएं।

नव मतदाता सम्मेलन में नवजोत सिंह सिद्धू के हंसगुल्लों से लोग लोटपोट हो गए। सिद्धू की हंसी की फुलझड़ी ने लोगों के बीच जमकर रोशनी बिखेरी। सिद्धू ने एक के बाद एक कई रसीले तीर छोड़े।

मनमोहन के सरदार होने पर शक
सिद्धू जहां यह बोले कि नरेंद्र मोदी तो रसिक बैरागी हैं, जबकि मनमोहन सिंह के सरदार होने पर शक है, अब ठोंको ताली। इस पर लोगों की तालियां बज उठी।

देश को मिला सिर्फ ‘बाबाजी का ठुल्लू’

navjot singh sidhdhu attack on congress

नवजोत सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 10 वर्षों में विकास के नाम पर देश को सिर्फ ‘बाबाजी का ठुल्लू’ दिया है। यह सुनते ही लोग हंस पड़े।

यूपी में कुछ बोला तो जमकर कूटेंगे
यूपी के बारे में सिद्धू ने कहा कि यहां कोई कुछ बोलना नहीं क्योंकि अखिलेश सरकार की पहचान बन गई कि जमकर लूटेंगे, विरोध करोगे तो कूटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed