फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   narendra modi made insulut of brahamins

'नरेंद्र मोदी ने ब्राह्मणों का अपमान किया'

Sun, 04 May 2014 05:57 PM IST
Updated Sun, 04 May 2014 05:57 PM IST
विज्ञापन
narendra modi made insulut of brahamins

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद सतीश चंद्र मिश्र ने शनिवार को यहां ब्राह्मण समाज को रिझाने की भरपूर कोशिश करते हुए भाजपा और नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। कहा कि नरेंद्र मोदी ने जिस तरह ब्राह्मणों का टिकट काटकर उनका अपमान किया है, उसे ब्राह्मण समाज को याद रखना होगा।

विज्ञापन


कांग्रेस और सपा पर भी आक्रामक तेवर दिखाए। स्थानीय बनाम बाहरी के मुद्दे को उठाया और कहा कि पैराशूट से उतरकर बनारस आने वाले यहां कितने दिन रहेंगे, यह जनता को समझना होगा। राज ठाकरे और मोदी के इंटरव्यू का जिक्र करते हुए मुंबई में उत्तर भारतीयों के साथ दुर्व्यवहार के मसले पर भी भाजपा को घेरा।
विज्ञापन

ब्राहमणों को दिखाया बाहर का रास्ता

narendra modi made insulut of brahamins

सिगरा स्थित नगर निगम प्रेक्षागृह में आयोजित बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि पूरे देश और मीडिया की निगाह वाराणसी संसदीय सीट पर है।

भाजपा इसे नया आयाम देकर मीडिया का भरपूर उपयोग कर रही है। भाजपा पर ब्राह्मण समाज के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी ने गुजरात में मंत्री हरेंद्र पाठक को न केवल मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया बल्कि उनका टिकट भी काट दिया।

यही काम बिहार में भाजपा नेता लालमुनि चौबे के साथ किया गया। मोदी यूपी में भी ब्राह्मणों को बाहर का रास्ता दिखाने से नहीं चूके। वाराणसी से सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी को कानपुर भेज दिया। वहां से चुनाव की तैयारी में जुटे कलराज मिश्र को देवरिया की राह दिखा दी।

राजनाथ सिंह जिम्मेदार

narendra modi made insulut of brahamins

इलाहाबाद से पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी को टिकट देकर वापस ले लिया गया। ब्राह्मणों का इससे बड़ा अपमान और नहीं हो सकता।

इसके लिए राजनाथ सिंह को भी उन्होंने जिम्मेदार ठहराया। कहा कि ब्राह्मण समाज को मतदान के दिन बुद्धि-विवेक के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करना होगा।

अपने को देश का प्रधानमंत्री मान चुके भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को काशी ही नहीं पूर्वांचल की जनता करारा जवाब देगी।

विज्ञापन

अमेठी से क्यों नही लड़े मोदी चुनाव

narendra modi made insulut of brahamins

वाराणसी से पार्टी प्रत्याशी विजय प्रकाश जायसवाल के समर्थन का आह्वान करते हुए स्थानीय बनाम बाहरी के मुद्दे को भी उठाया। कहा कि  कुछ लोग हारने आए हैं तो कुछ जीतने की चाह लेकर यहां से भाग जाने की फिराक में हैं।

सवाल उठाया कि मोदी को चुनाव लड़ना था तो अमेठी से लड़ लेते क्यों कि वहां भी एक प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मैदान में हैं। कहा कि गुजरात का विकास मॉडल गोधरा कांड और कुपोषण का बड़ा उदाहरण है।

सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दो साल में लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं बढ़ती गईं और सपा मुखिया कहते हैं कि लड़के हैं गलती हो जाती है। प्रदेश में एक ओर दंगा फैला था, पीड़ित भोजन-पानी के लिए तरस रहे थे, दूसरी ओर सपा सैफई में महोत्सव मनाने में व्यस्त थी।

मोदी ने नहीं किया राज ठाकरे के बयान का विरोध

narendra modi made insulut of brahamins

कांग्रेस पर भी उनके तेवर आक्रामक थे। कहा कि भ्रष्टाचार और महंगाई का जिक्र किया जाए तो पांच साल लग जाएंगे। उन्होंने नरेंद्र मोदी और राज ठाकरे के एक इंटरव्यू का जिक्र करते हुए कहा कि राज ठाकरे ने चैनल पर कहा कि मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे तो यूपी और बिहार के लोगों को मुंबई से बाहर कर देंगे लेकिन बगल में बैठे मोदी ने इसका विरोध तक नहीं किया।

इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि मोदी प्रधानमंत्री बने तो देश का क्या हश्र होगा। इससे पहले सभी विधानसभाओं से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए प्रेक्षागृह पहुंचे। सम्मेलन में अनंत मिश्रा, कोआर्डिनेटर डॉ. रामकुमार कुरील, रमाकांत सिंह मिंटू, मेराज फारूकी, रिजवान आदि उपस्थित थे। संचालन जिलाध्यक्ष अनीस कुमार ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed