खतौली/भोपा। भूड़ क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी पर युवाओं ने गांव में जुलूस निकाला। पैगंबर के नाम के तकबीर के साथ-साथ कलमा पढ़ा गया।
फैजाने उस्मानी गनी मदरसे के बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर धार्मिक किताब को पढ़कर सुनाया। हाफिज सुहैल रजा ने कहा कि पैगंबर के बताए मार्ग पर चलकर युवा पीढ़ी जिंदगी गुजारे और अच्छे कर्म करे। समाज के साथ युवा वर्ग बुराइयों से दूर रहें। धार्मिक के साथ वह वर्तमान दौर के हिसाब से शिक्षा ग्रहण करें। इस दौरान सैफ अली, शाहरुख रजा, हुसैन अहमद, इरशाद, फरिया, महराज, मोहम्मद शाहनवाज राठौर, मोनू कादरी आदि मौजूद रहे।
उधर, भोपा में ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस निकाला। भोपा बस स्टैंड स्थित मस्जिद सय्यदुल बशर में जश्ने विलादत का आयोजन किया। जुलूस मस्जिद सय्यदुल बशर से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए मोहल्ला गढ़ी व जौली मार्ग व पेट्रोल पंप के पीछे वाली बस्ती से होते हुए मस्जिद सय्यदुल बशर में समाप्त हुआ। मौके पर मौलाना अजीजुर्रहमान, फ़जल अहमद, गुलाम साबिर, आबिद हुसैन, हाजी इलियास, हाजी शमीम, हाशिम ठेकेदार, गुलाम रब्बानी, शेरदीन मौजूद रहे।