फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth should avoid drug addiction: Sehrawat

नशाखोरी से बचकर रहें युवा : सहरावत

Mon, 30 Jan 2023 02:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 30 Jan 2023 02:19 PM IST
विज्ञापन
Youth should avoid drug addiction: Sehrawat
कस्बा भोकरहेडी में रजिस्टर अखिल भारतीय सहरावत खाप पंचायत को संबोधित करते मंडल अध्यक्ष सतीश सहरावत।
मोरना। कस्बा भोकरहेड़ी में अखिल भारतीय सहरावत खाप पंचायत में मंडल अध्यक्ष सतीश सहरावत ने कहा कि हमें एकजुट होकर देश को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। युवा देश की रीढ है। इसे नशाखोरी से बचकर रहना चाहिए। सुमित भोकरहेड़ी को युवा जिला अध्यक्ष और यूसुफपुर के विकास को जिला उपाध्यक्ष बनाया।
विज्ञापन

कस्बा भोकरहेड़ी मोहल्ला नेहरू चौक स्थित चंद्रवीर सहरावत के आवास पर अखिल भारतीय सहरावत खाप की पंचायत हुई। राजवीर अमीन ने कहा कि कुरीतियां व नशाखोरी हमें विनाश की ओर ले जा रही है। नशे ने युवाओं को जकड़ रखा है। अगर इसकी रोकथाम ना हुई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। अगर कोई समाज सुधार का कार्य करता है तो हमें उसका विरोध नहीं करना चाहिए ,बल्कि उसका सहयोग करें।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष मदन सिंह जड़ौदा ने कहा कि अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण अवश्य कराएं। शिक्षा अचूक हथियार है। जो हमें सम्मान, अधिकार और उन्नति देता है। खाप उपाध्यक्ष संजीव सहरावत ने बताया कि संगठन की जिला कार्यकारिणी का गठन कर पूर्व में मदन जड़ौदा अध्यक्ष, चंद्रवीर भोकरहेड़ी उपाध्यक्ष, सतीश युसुफपुर मंडल अध्यक्ष, सत्यवीर पुरबालियान महासचिव, राजेंद्र भगत बिटावदा जिला संयोजक, मंडल उपाध्यक्ष जसवीर बिटावदा, युवा महामंत्री अंकित भोकरहेड़ी को बनाया था। अब सुमित भोकरहेड़ी को युवा जिलााध्यक्ष व यूसुफपुर के विकास को जिला उपाध्यक्ष बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर खाप पदाधिकारियों ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने को शपथ ली। इस दौरान पंचायत में मास्टर वेद वीर सिंह, वेदपाल, नरेश मुखिया, अश्वनी, अंकुर, सनस वीर, धर्मपाल, इकबाल मास्टर, नीटा, अनुज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed