मुजफ्फरनगर। शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर युवाओं ने रामपुर तिराहा से नगर तक यात्रा निकाली। युवाओं ने देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मोहम्मदपुर मॉडन निवासी बीएसएफ जवान विनोद कुमार की शहादत पर भी दो मिनट का मौन रखा गया।
बड़ी संख्या में जुटे युवाओं ने रामपुर तिराहा से शहीद भगत सिंह यात्रा की शुरुआत की। हाथों में तिरंगा लिए युवा देशभक्ति के नारे लगाते चल रहे थे। यह यात्रा शिवचौक, प्रकाश चौक, महावीर चौक होते हुए जीआईसी मैदान पहुंची। यहां राष्ट्रगान के बाद यात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर सुमित मलिक कहा कि शहीद भगत सिंह का क्रांतिकारी खून युवाओं में नया जोश भरता है। यात्रा में शिव चौक पर धरना दे रहे मास्टर विजय सिंह के अतिरिक्त अनेक युवाओं ने योगदान दिया। शुभम शर्मा पीनना, अंकित नागर, मोनू तोमर, प्रशांक नागर, अंजुल नागर, दीपक कसाना, शिवम मुखिया, मधुर तोमर, सौरव नागर समेत बड़ी संख्या में युवा यात्रा में शामिल हुए।