Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   rss chief mohan bhagwat shukratal visit swami kalyan dev tribute

मुजफ्फरनगर: शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुकतीर्थ पहुंचे संघ प्रमुख, स्वामी कल्याण देव को किया नमन

Sun, 22 Nov 2026 10:22 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: विकास कुमार Updated Sun, 22 Nov 2026 10:22 PM IST
सार

आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत रविवार शाम दो दिवसीय प्रवास पर मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ पहुंचे। उन्होंने शुकदेव आश्रम में शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव महाराज की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोमवार को वह यज्ञ की पूर्णाहुति, वेदव्यास मंदिर के लोकार्पण और अभिनंदन ग्रंथ के विमोचन सहित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका संबोधन भी प्रस्तावित है।

विज्ञापन
rss chief mohan bhagwat shukratal visit swami kalyan dev tribute
मोहन भागवत ने स्वामी कल्याण देव को किया नमन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक डॉ. मोहन भागवत रविवार शाम साढ़े छह बजे दो दिन के प्रवास के लिए शुकतीर्थ पहुंच गए। शुकदेव आश्रम में तीन सदी के युगदृष्टा स्वामी कल्याण देव महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए। शिक्षा ऋषि के कार्यों को याद किया। 

विज्ञापन


शुकदेव आश्रम के मुख्य गेट पर पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ब्रहमचारी ने संघ प्रमुख को रुद्राक्ष माला और शॉल भेंट किया। श्री शुकदेव संस्कृत विद्यालय के बटुकों और पुरोहितों ने शंखनाद की गूंज के साथ स्वस्तिवाचन किया।
विज्ञापन


इसके बाद संघ प्रमुख ने शुकतीर्थ के जीर्णोद्धारक, शिक्षा ऋषि वीतराग स्वामी कल्याणदेव महाराज के समाधि मंदिर में वेद मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने वीतराग संत की दिव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएसएस प्रमुख को पीठाधीश्वर ने बताया कि गुरुदेव ने 129 वर्ष की आयु तक देश के सनातन तीर्थों के विकास में अहम भूमिका निभाई और 300 से अधिक स्कूल, कॉलेज, चिकित्सा केंद्र आदि समाज हित की संस्थाएं स्थापित की। आचार्य जीसी उप्रेती, आचार्य अरुण, कथा व्यास अचल कृष्ण शास्त्री, आशीष माधव शास्त्री, सुमन कृष्ण शास्त्री ने मंत्र पाठ किया।

ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ एमएल रंगा, ट्रस्ट महामंत्री केके विज, ट्रस्टी पूर्व न्यायाधीश बीबी सिंह, ट्रस्टी कुलपति डॉ नरेंद्र शर्मा और ट्रस्टी रमेश मलिक और ओमदत्त आर्य ने सर संघचालक को ओम का चित्र भेंट किया। डीएम सुनील कुमार सिंह और एसएसपी सूरज कुमार राय भी पहुंचे।


सोमवार को इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे भागवत
- सुबह 09:00 बजे : शुकदेव आश्रम की यज्ञशाला में पूर्णाहुति
- सुबह 09:15 बजे : अक्षय वटवृक्ष की परिक्रमा, शुकदेव मंदिर दर्शन।
- सुबह 09:30 बजे : वेदव्यास मंदिर एवं मूर्ति का लोकार्पण।
- सुबह 09:45 बजे : डोंगरे भागवत भवन में आगमन, स्वागत।
- सुबह 10:00 बजे : भागवत कथा भवन, शिलापट का अनावरण।
- सुबह 10:15 बजे : पीठीधीश्वर ओमानंद ब्रहमचारी का संबोधन।
- सुबह 10:45 बजे : आरएसएस प्रमुख का संबोधन।
- सुबह 11: 15 बजे : स्वामी कल्याण देव अभिनंदन ग्रंथ का विमोचन।
- सुबह 11:30 बजे : भोजन, इसके बाद रवानगी।

संघ के इन पदाधिकारियों के साथ होगी मंत्रणा
अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख राजकुमार मटाले, क्षेत्र प्रचारक महेंद्र, प्रांत प्रचारक अनिल, सह प्रांत प्रचारक आनंद, प्रौढ़ कार्य प्रमुख प्रेमचंद, सह प्रांत कार्यवाह सेवादास, विभाग संघचालक प्रमोद कुमार, विभाग कार्यवाह बृजेश, विभाग प्रचारक भूपेंद्र, जिला संघ चालक तेजवीर, जिला कार्यवाह संजय, सह जिला कार्यवाह सतीश कुमार, जिला प्रचारक टीकम, खंड कार्यवाह काविश मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed