Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth from Khokni dies in accident at Phalawda

Muzaffarnagar News: फलावदा में हुए हादसे में खोकनी के युवक की मौत

Sat, 14 Nov 2026 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Youth from Khokni dies in accident at Phalawda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। मेरठ के फलावदा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में गांव खोकनी निवासी युवक साकिब (18) की मौत हो गई। जबकि उसके दो भाई घायल हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिवार में मातम छा गया। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
गांव खोकनी निवासी साकिब शुक्रवार को फलावदा थाना क्षेत्र में भट्ठे पर कार्य कर रहे अपने दो भाइयों सादिक तथा फिरोज को लेने के लिए गया था। तीनों भाई देर रात बाइक से अपने गांव आ रहे थे। यह जब फलावदा थाने के गांव नंगला हरेरु के सामने पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में साकिब की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसके दोनों भाई घायल हो गए। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिवार में मातम छा गया तथा गांव में शोक व्याप्त हो गया। शाम के समय शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि साकिब चार भाइयों में दूसरे नंबर का था, उसकी अभी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed