Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Preparations underway for NIPUN assessment; D.El.Ed. trainees to evaluate children's academic level.

Muzaffarnagar News: निपुण आकलन के लिए तैयारियां शुरू, डीएलएड प्रशिक्षु परखेंगे बच्चों का शैक्षिक स्तर

Sat, 14 Nov 2026 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway for NIPUN assessment; D.El.Ed. trainees to evaluate children's academic level.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की शैक्षिक दक्षता परखने के लिए निपुण विद्यालय आकलन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। डीएलएड प्रशिक्षु कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों का भाषा और गणित विषयों में आकलन करेंगे। इसके लिए दो चरण निर्धारित किए गए हैं। पहला चरण 21 से 30 दिसंबर और दूसरा चरण 20 से 30 जनवरी 2027 तक चलेगा।


डायट प्राचार्य हरिकेश यादव ने बताया कि शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान विद्यालयों का रोस्टर तैयार करेंगे। दो डीएलएड प्रशिक्षु प्रतिदिन संयुक्त रूप से दो विद्यालयों का भ्रमण करेंगे। प्रत्येक विद्यालय में कक्षा एक के 12 और कक्षा दो के 12 विद्यार्थियों का निपुण प्लस एप पर आकलन किया जाएगा। विद्यार्थियों का चयन एप पर रैंडम तरीके से होगा। प्रशिक्षुओं को 30 नवंबर से पहले प्रशिक्षण और अभ्यास भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

-------------
80 प्रतिशत विद्यार्थी निपुण तो विद्यालय को मिलेगा दर्जा
बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि किसी विद्यालय में कक्षा एक और दो में अलग-अलग 80 प्रतिशत या अधिक विद्यार्थी निपुण पाए जाने पर उसे निपुण विद्यालय घोषित किया जाएगा। किसी विकासखंड के 80 प्रतिशत विद्यालयों के यह लक्ष्य हासिल करने पर विकासखंड को निपुण घोषित किया जाएगा। विद्यार्थियों के रिपोर्ट कार्ड अभिभावकों को दिए जाएंगे और परिणाम साझा करने के लिए पीटीएम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
प्रशिक्षुओं को मिलेंगे 600 रुपये प्रतिदिन
आकलन के लिए प्रत्येक डीएलएड प्रशिक्षु को प्रतिदिन दो विद्यालयों का आकलन करने पर 600 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। दूसरे जनपद में जाकर आकलन करने पर एक हजार रुपये प्रतिदिन दिए जाएंगे। फरवरी 2027 के प्रथम सप्ताह में एआरपी कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों का एक चयनित विद्यालय में सैंपल आकलन करेंगे। इसमें बहुविकल्पीय और वर्णनात्मक प्रश्न शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed