फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth dies due to train collision

युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

Mon, 01 Feb 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to train collision
युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत
विज्ञापन

खतौली। घने कोहरे के चलते घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव तिगाई निवासी शिवसागर (18) रविवार सुबह घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। गांव मढ़करीमपुर मार्ग पर जब वह मानवरहित रेलवे फाटक पार करने लगा, घने कोहरे के चलते वह ट्रैक पर आती तेज रफ्तार ट्रेन को नहीं देख सका। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराई। इस पर युवक की पहचान शिवसागर के रूप में हुई। हादसे में युवक की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को पंचनामा भरकर पीड़ित परिजनों के हवाले कर दिया। बाद में शव का उसके गांव स्थित श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed