फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth committed suicide in Muzaffarnagar

बुलाने पर नहीं आई प्रेमिका तो युवक ने जहर खाकर दे दी जान

Wed, 19 Jun 2019 12:51 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Wed, 19 Jun 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Youth committed suicide in Muzaffarnagar
Suicide
तितावी क्षेत्र के एक गांव में युवती के मिलने नहीं आने से आहत प्रेमी ने जहर खाकर जान दे दी। युवक का दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग था, जिसकी जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने उसका रिश्ता तय कर दिया था। इस पर युवक-युवती ने घर से भागने का प्लान बनाया था। हालांकि युवती घर से निकलने में कामयाब नहीं हो पाई। परिजनों ने बिना कार्रवाई के युवक के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया है।
विज्ञापन


तितावी क्षेत्र के एक गांव में अलग-अलग समुदाय के युवक-युवती का काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर युवती के परिजनों ने उसका घर से निकलना बंद करते हुए आनन-फानन में उसका रिश्ता भी तय कर दिया था। हालांकि इसके बावजूद दोनों के बीच मोबाइल पर लगातार बातें होती रहीं। युवती का रिश्ता तय होने के बाद प्रेमी ने उससे मोबाइल पर बात कर सोमवार को घर से भागने का प्लान बनाया था, लेकिन ऐनवक्त पर युवती के परिजनों को इसकी भनक लग गई।
विज्ञापन


सोमवार को पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार युवक घर से निकलकर निर्धारित स्थान पर जा पहुंचा, लेकिन जैसे ही युवती घर से निकली, लेकिन पहले से सचेत परिजनों ने उसे पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। उधर, घंटों तक भी युवती के नहीं पहुंचने से आहत प्रेमी अपने घर लौट गया और वहां जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक की रात में ही मौत हो गई। इस पर युवक के परिजनों ने मंगलवार सुबह बिना पुलिस कार्रवाई के युवक के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। एसओ क्षितिज कुमार का कहना है कि उनके पास घटना की सूचना नहीं है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed