फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth commits suicide in domestic strife

घरेलू कलह में आत्महत्या की

Sun, 25 Apr 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide in domestic strife
घरेलू कलह में युवक ने आत्महत्या की
विज्ञापन

रतनपुरी। रतनपुरी स्थित जय श्रीराज ब्रिक्स फील्ड पर ईंट पाथने का काम करने वाले समौली निवासी 32 वर्षीय कोविंद्र ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र के गांव समौली निवासी कोविंद्र पुत्र किशना अपनी पत्नी सविता व बच्चों के साथ रतनपुरी स्थित ईंट भट्टे पर ईंट पाथने का काम करता था। परिजनों के अनुसार कोविंद्र शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे अपने गांव समौली से रतनपुरी भट्ठे पर आया था। जबकि उसकी पत्नी सविता और बच्चे घर पर ही रुक गए थे। रविवार सुबह जब वह अपने काम पर नहीं पहुंचा, तो भट्ठे का मुंशी कामिल उसके आवास पर उसे देखने के लिए पहुंचा। उसके आवास पर मुंशी कामिल ने युवक को कड़ी में फांसी के फंदे पर झूलते हुए देखा। मुंशी ने तुरंत इसकी सूचना भट्ठा स्वामी कपिल सोम को दी। सूचना पर रतनपुरी इंस्पेक्टर विंध्याचल तिवारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने शव को पंचनामे की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार युवक शराब पीने का आदी था। जिसको लेकर परिजनों से अक्सर उसका झगड़ा होता रहता था। अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed