फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth commits suicide in domestic strife

घरेलू कलह में युवक ने आत्महत्या कर ली

Sun, 22 Mar 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide in domestic strife
घरेलू कलह में युवक ने आत्महत्या कर ली
विज्ञापन

खतौली। युवक ने पत्नी से कहासुनी होने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
दौराला निवासी श्रवण की शादी बारह साल पूर्व गांव भैंसी निवासी पूजा के साथ हुई थी। श्रवण सात साल पूर्व खतौली आ गया था। वह वर्तमान में अपने दो बेटे तथा एक बेटी के साथ मोहल्ला जमना विहार के रतन वाटिका कालोनी में रहता था। मोहल्लेवासियों के अनुसार वह परतापुर में किसी फैक्टरी में वेल्डर था। वह अक्सर शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ गालीगलौज करता था। रविवार की सुबह भी उसकी पत्नी पूजा के साथ कहासुनी हुई थी। इसके बाद पूजा अपने तीनों बच्चों को लेकर घर से चली गई थी। पुलिस ने बताया कि पूजा गंगनहर पुल पर बच्चों के साथ बैठी थी। काफी देर होने पर जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने बताया था कि उसकी अपने पति से कहासुनी हो गई है। पुलिसकर्मी महिला को लेकर उसके घर पहुंचे। घर का दरवाजा खोलकर देखा तो श्रवण का शव कमरे में छत लटका हुआ मिला। पुलिस का कहना है कि श्रवण ने पत्नी से हुए विवाद में आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को पीएम भेजा।
विज्ञापन

किशोरी झुलसी
खतौली। किशोरी पर गर्म पानी गिरने से वह झुलस गई। परिजनों ने चीख पुकार की आवाज सुनकर पहुंचे और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। देवबंद के गांव रणखंडी निवासी खुशबू पुत्री दिनेश अपने चाचा के घर गांव मड़करीमुर में रहने के लिए आई थी। रविवार की सुबह खुशबू नहाने के लिए जब बाथरूम में गई, तब गीजर का गर्म पानी उसके हाथ पर गिर गया। जिस कारण वह गंभीर रूप से झुलस गई। चीख पुकार की आवाज पर परिजन मौके पर पहुंचे। झुलसी किशोरी को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed