{"_id":"58fa5a234f1c1ba35c8b47bf","slug":"young-woman-jumps-in-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने पढ़ाने से रोका तो युवती नहर में कूदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने पढ़ाने से रोका तो युवती नहर में कूदी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 22 Apr 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
नहर
- फोटो : अमर उजाला
खतौली में मां के पढ़ाने से इंकार कर देने से क्षुब्ध एक युवती ने गंगनहर में आत्महत्या करने को छलांग लगा दी। वहां से गुजर रहे युवकों ने गंगनहर में कूदकर युवती को बचा लिया और पुलिस को सौंप दिया। बाद में पुलिस ने युवती को समझा बुझा कर परिजनों को सौंप दिया।
मोहल्ला इस्लामनगर रोडवेज के पीछे की रहने वाली 18 वर्षीय मुस्लिम युवती का पिता दुबई में नौकरी करता है। पुलिस के मुताबिक युवती पढ़ लिखकर नौकरी करना चाहती है। मां उसको पढ़ाने से मना करती है और निकाह कराना चाहती है। इसी बात से युवती बेहद नाराज है। शुक्रवार को वह आत्महत्या करने के इरादे से गंगनहर पर पहुंची और मोबाइल कंपनी के टॉवर के सामने छलांग लगा दी।
इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुछ युवक युवती को बचाने के लिए गंगनहर में कूद गए और उसे डूबने से बचा लिया। इसके बाद युवती को सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने सूचना देकर युवती की मां और अन्य परिवार के लोगों को कोतवाली में बुलवाया। परिवार के लोग युवती को समझा बुझाकर अपने साथ घर ले गए।