फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Young woman jumps in canal

मां ने पढ़ाने से रोका तो युवती नहर में कूदी 

Sat, 22 Apr 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 22 Apr 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
Young woman jumps in canal
नहर - फोटो : अमर उजाला
खतौली में मां के पढ़ाने से इंकार कर देने से क्षुब्ध एक युवती ने गंगनहर में आत्महत्या करने को छलांग लगा दी। वहां से गुजर रहे युवकों ने गंगनहर में कूदकर युवती को बचा लिया और पुलिस को सौंप दिया। बाद में पुलिस ने युवती को समझा बुझा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मोहल्ला इस्लामनगर रोडवेज के पीछे की रहने वाली 18 वर्षीय मुस्लिम युवती का पिता दुबई में नौकरी करता है। पुलिस के मुताबिक युवती पढ़ लिखकर नौकरी करना चाहती है। मां उसको पढ़ाने से मना करती है और निकाह कराना चाहती है। इसी बात से युवती बेहद नाराज है। शुक्रवार को वह आत्महत्या करने के इरादे से गंगनहर पर पहुंची और मोबाइल कंपनी के टॉवर के सामने छलांग लगा दी।
विज्ञापन


इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुछ युवक युवती को बचाने के लिए गंगनहर में कूद गए और उसे डूबने से बचा लिया। इसके बाद युवती को सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने सूचना देकर युवती की मां और अन्य परिवार के लोगों को कोतवाली में बुलवाया। परिवार के लोग युवती को समझा बुझाकर अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed