{"_id":"6695ad0fb47348e690026bf4","slug":"young-man-shot-dead-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-126187-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खालापार के मोहल्ला प्रेमपुरी निवासी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका गोली लगा शव रुकनपुर गांव के पास पड़ा मिला। वह चार दिन से लापता चल रहा था।
बागपत के गांव कमाला निवासी सुधीर उपाध्याय (30) पुत्र धनपाल यहां रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली चलाने का काम करता था। वह विकास कुमार के यहां नौकरी करता था और खालापार के मोहल्ला प्रेमपुरी में संजय कुमार के मकान में सात-आठ साल से किराए पर अपनी मां समुंद्री देवी के साथ रहता था।
उसके दो भाई सोनू व सुनील बुढ़ाना मोड़ पर अपने परिवार के साथ किराए पर रहते हैं और दोनों रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली चलाने का काम करते हैं। दो भाई अमित व सुशील गांव में रहते है।
विज्ञापन
सुधीर पिछले चार दिन से न तो डयूटी पर गया और न ही घर पहुंचा था। इस बारे में पुलिस को भी सूचना नहीं दी थी।
सोमवार सुबह उसका शव रुकनपुर गांव के पास पड़ा मिला। उसे दो गोली लगना बताया गया। एक गोली सिर में लग कर पार हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
मृतक के भाई सोनू ने बताया कि उसकी सुधीर से रविवार रात में मोबाइल पर बात हुई थी। उसने सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे मिलने के लिए कहा था लेकिन रात में ही किसी ने उसके भाई की गोली मार कर हत्या कर दी।सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।