फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Young generation is the backbone of nation building

युवा पीढ़ी ही राष्ट्र निर्माण की रीढ़ की हड्डी है

Sun, 03 Apr 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Young generation is the backbone of nation building
जानसठ में आरएसएस के स्वयं सेवकों ने पथ संचलन निकाला। - फोटो : KHATAULI
जानसठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बौद्धिक सभा कर नगर में पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन का जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

रविवार को ब्लॉक परिसर में बौद्धिक सभा कर स्वयं सेवकों को जिला सह कार्यवाह संजय लखान ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक के कार्यकर्ता द्वारा हिंदुत्व व राष्ट्र के प्रति युवाओं में भावना जागृत करने का काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र से बड़ा कुछ नहीं होता है। आज की युवा पीढ़ी ही हिंदू राष्ट्र की रीढ़ है। युवा पीढ़ी को आरएसएस के बारे में समझाना चाहिए। जिससे कि वह राष्ट्र के प्रति अपनी भावना व अपने कर्तव्य को समझें। पथ संचलन कस्बे के मुख्य मार्गों से निकाला गया। इस दौरान खंड संचालक कनक सिंह, संचालक प्रदीप संगल, खंड कार्यवाह अजय, राजीव कुमार, गौरव मनोज, नवीन, सतीश, योगेंद्र, नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना, पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर, बृजेश रस्तोगी, नगर मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, मोनी, ऋतुराज गुर्जर, अनुज, अभिषेक, शशिकांत राजवंशी, सोनू लाला, विकास जोहरी, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed