फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   You will have to pay Rs 100 for garbage collection

Muzaffarnagar News: कूड़ा कलेक्शन के लिए देने पड़ेंगे 100 रुपये

Fri, 24 May 2024 04:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
You will have to pay Rs 100 for garbage collection
मुजफ्फरनगर। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर कूड़ा कलेक्शन के लिए घर-घर से प्रति माह शुल्क वसूली का काम शुरू हो गया है। फिलहाल छह वार्डों में शुल्क वसूली का कार्य ठेकेदार कंपनी ने शुरू किया है। इसके लिए प्रत्येक घर से 100 रुपये शुल्क लिया जाएगा। कंपनी के सुपरवाइजर नगरपालिका के गजट के अनुसार तय शुल्क की वसूली करेंगे।
विज्ञापन

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने दिल्ली की कंपनी एमआईटूसी से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू कराया है। कंपनी को ही शहर के कूड़ा डलावघरों से कूड़ा निस्तारण की जिम्मेदारी भी दी गई है। दुकान और मकान के लिए कम से कम सौ रुपये प्रतिमाह का भुगतान करना होगा, जिसकी मौके पर ही पर्ची दी जाएगी। ठेकेदार कंपनी ने अपना क्यूआर कोड भी जारी किया है। कंपनी एक सप्ताह में सभी 55 वार्डों में शुल्क वसूली की व्यवस्था शुरू करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

कंपनी के परियोजना प्रबंधक पुष्पराज सिंह ने बताया कि शहर में पालिका के साथ हुए अनुबंध के आधार पर कंपनी ने पहले वार्डों में कूड़ा कलेक्शन की स्थिति को सुधारने पर जोर दिया और इसके बाद डलावघरों से कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था बनाई गई। अब कंपनी ने पूरी पारदर्शी व्यवस्था के तहत घर घर से पालिका द्वारा निर्धारित मानकों पर शुल्क वसूलने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटी हेड संगीत कुमार ने बताया कि मोबाइल एप पर पूरी तरह से ऑनलाइन रिकाॅर्ड दर्ज किया जाएगा। सुपरवाइजर को आईडी और पासवर्ड जारी किया गया है। यह आईडी केवल एक वार्ड में ही काम करेगी, दूसरे वार्ड के एरिया में जाते ही ये काम करना बंद कर देगी।


--------------------

इनसेट

इस तरह की जाएगी शुल्क वसूली
संस्थान निर्धारित शुल्क

अस्पताल 20 बेड 3000 प्रति माह

सिनेमा, होटल 2500 रुपये प्रति माह

मैरिज हॉल 2000 प्रति माह

डिग्री कॉलेज 1000 प्रति माह

बैंक, निजी हॉस्टल 1000 प्रति माह

गेस्ट हाउस 1000 प्रति माह

रेस्टोरेंट 1000 प्रति माह

शोरूम 500 प्रति माह

छोटे गैराज 500 प्रति माह

सर्विस सेंटर 500 प्रति माह

पब्लिक स्कूल 700 प्रति माह

छोटे पब्लिक स्कूल 400 प्रति माह

सरकारी अस्पताल 500 प्रति माह

पेट्रोलपंप 500 प्रति माह

धर्मशाला 50 प्रति माह

फूड कार्नर 100 प्रति दिन

वेंडर 20 प्रति दिन

------------------------------------------

इन छह वार्डों से हुई शुरुआत

बृहस्पतिवार को शहर के वार्ड संख्या 2, 3, 4, 6, 8 और 9 में शुल्क वसूलने के लिए टीम को उतार दिया गया है। कंपनी के बिलिंग और आईटी हेड संगीत कुमार सिंह के निर्देशन में बिलिंग और भुगतान के लिए मोबाइल एप तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed