{"_id":"5e56bcb08ebc3ef3f51dcac8","slug":"yoga-reduces-stress-khatauli-news-mrt4710043185","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग साधना शिविर में साधक साधिकाओं ने प्रतिभाग किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग साधना शिविर में साधक साधिकाओं ने प्रतिभाग किया
विज्ञापन
योग करने से घटता है तनाव
खतौली। कांशीराम स्ट्रीट स्थित पीसनोपाड़ा जैन मंदिर के प्रवचन हाल में योग मुनि प्रणम्य सागर महाराज ने योग साधना शिविर में लोगों को विभिन्न आसन मुद्राओं को प्रदर्शन के माध्यम से बताया।
प्रशिक्षण सत्र व साधना शिविर में प्रणम्य सागर महाराज ने बताया कि अर्हं योग साधना के द्वारा हम उत्साह और आनंद प्राप्त करते हैं। योग हमारी मानसिक एकाग्रता बढ़ाकर मानसिक तनाव घटाता है। योग हमारी शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक समस्याओं का हल करता है। कल्पेंद्र जैन ने बताया कि दो मार्च को पीसनोपाड़ा मंदिर में जैन धर्म के आठवें तीर्थंकर चंद्र प्रभु भगवान का मोक्ष कल्याणक निर्वाणोत्सव मनाया जाएगा। योग साधना शिविर में रामकुमार, डीके जैन, पुनीत दादरी, सुनील ठेकेदार, अनुपम, मुकेश आढ़ती, राजकुमार प्रवक्ता, सुशील, प्रगति, ऋचा, त्रिशला, नीरज जैन प्रवक्ता आदि मौजूद रहे।