फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   XI Star Muzaffarnagar defeated Advocate XI Roorkee

Muzaffarnagar News: इलेवन स्टार मुजफ्फरनगर ने एडवोकेट इलेवन रुड़की को हराया

Sun, 04 Dec 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
XI Star Muzaffarnagar defeated Advocate XI Roorkee
सीनियर कॉरपोरेट 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। भैसी क्रिकेट एकेडमी में सीनियर कॉरपोरेट 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पीआर स्टील के मालिक इफ्तिखार हुसैन ने किक्रेट मैच का उद्घाटन किया। किक्रेट मैच में इलेवन स्टार मुजफ्फरनगर ने एडवोकेट इलेवन रुड़की को आठ रन से हराया।
एलेवन स्टार मुजफ्फरनगर ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 174 रन बनाए। गगन ने 51 रन, आकाश शर्मा ने 35 रन, पीके ने 23 रन, राकेश ठाकुर ने 14 रन, मुदित शर्मा ने 11 रन बनाए। रुड़की के गेंदबाज कपिल को दो विकेट, अनुज और सुदीप को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ है। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। जवाब में एडवोकेट इलेवन रुड़की की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 166 रन ही बना सकी। रुड़की के बल्लेबाज शिवम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 91 रन बनाए। अभिलाष ने 28 रन बनाए। अभिषेक वर्मा 10 रन बनाए।
विज्ञापन

इलेवन स्टार मुजफ्फरनगर के गेंदबाज पीके को तीन विकेट, अमित जावला को दो विकेट, विशांक, जितेंद्र और गगन को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ। मैच में 23 रन और 3 विकेट लेने वाले इलेवन स्टार के खिलाड़ी पीके को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच के अंपायर शादाब और निहाल रहे। टूर्नामेंट का आयोजन सचिव गौरव सिद्धार्थ, राकेश ठाकुर, प्रवीण शर्मा, मयूर गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed