{"_id":"617ae0f2cfca4d322270d1b6","slug":"xen-and-sdo-accused-of-misappropriation-of-five-lakh-rupees-devband-news-mrt562700395","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन और एसडीओ पांच लाख रुपये के हेराफेरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन और एसडीओ पांच लाख रुपये के हेराफेरी का आरोप
विज्ञापन
बजरंग दल नेता की शिकायत पर हुई कार्रवाई, सभी अधिकारियों को आरोप पत्र निर्गत किए
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद(सहारनपुर)। हेराफेरी कर विभाग को लाखों रुपये की राजस्व हानि पहुंचाने के आरोप में पॉवर कॉरपोरेशन के अधीक्षण अभियंता ने विभाग के पांच अधिकारियों को आरोप पत्र जारी किए हैं। बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक विकास त्यागी द्वारा आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना में अधीक्षण अभियंता ने यह जानकारी दी है।
बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक विकास त्यागी ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय को शिकायती पत्र भेजा था। जिसमें बताया गया था कि फरवरी 2020 में साखन कलां निवासी धीर सिंह के नौ लाख रुपये के विद्युत बकाया जमा में विभागीय अधिकारियों ने विद्युत मीटर को पीडी (स्थायी विच्छेदन) करते हुए उक्त धनराशि में से लाखों रुपये की हेराफेरी की है। पूरे मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय से जांच के आदेश हुए थे। विकास त्यागी ने बताया कि इस संबंध में सहारनपुर कार्यालय से आरटीआई के तहत सूचना मांगी गई थी। जिसके जवाब में अधीक्षण अभियंता असलम हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि तत्कालीन अधिशासी अभियंता सहित उपखंड अधिकारी, सहायक अभियंता राजस्व, अवर अभियंता और कार्यकारी सहायक को आरोप पत्र निर्गत किए गए हैं। निगम मुख्यालय मेरठ से जांच होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। त्यागी ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग स्थानीय कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। जिसके चलते यहां आम नागरिकों का दलालों के माध्यम से शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री से मिलकर उन्हें पूरे प्रकरण से अवगत कराया जाएगा।