{"_id":"6842dce0921fed4e5102a717","slug":"wushu-player-abhishek-baliyan-won-silver-medal-in-moscow-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1015-147310-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: वुशू खिलाड़ी अभिषेक बालियान ने मास्को में जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: वुशू खिलाड़ी अभिषेक बालियान ने मास्को में जीता रजत पदक
विज्ञापन
-खिलाड़ी का चयन 11 से 30 जून तक चीन में होने वाले प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है
शाहपुर(मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव रसूलपुर जाटान निवासी वुशू खिलाड़ी अभिषेक बालियान ने रूस के मास्को में आयोजित मास्को वुशू स्टार इंटरनेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर देश के साथ-साथ गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
क्षेत्र के गांव रसूलपुर जाटान निवासी साधारण किसान उदयवीर सिंह के पुत्र अभिषेक बालियान वुशू खिलाड़ी हैं। वुशू खिलाड़ी ने रूस में एक से पांच जून तक आयोजित मास्को वुशू स्टार इंटरनेशनल चैंपियनशिप में 75 किग्रा भार में कजाकिस्तान व बेलारूस के खिलाड़ियों के साथ हुई फाइट में उनको हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल में वुशू खिलाड़ी का मुकाबला रूस के खिलाड़ी के साथ हुआ, जिसमें उसे रजत पदक हासिल किया हुआ। खिलाड़ी ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए चयन होने के बाद उसने इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता से पूर्व पंजाब के पटियाला स्थित साईं सेंटर पर 15 से 30 मई तक आयोजित इंडिया कैंप में प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग किया था। खिलाड़ी ने बताया कि उसका चयन 11 जून से 30 जून तक चीन में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है।
विज्ञापन
प्रशिक्षण शिविर में ट्रायल प्रतियोगिता के बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। वुशू खिलाड़ी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, अन्य परिजनों के अलावा कोच अमित पाल, आईटीबीपी कोच मनोज कुमार को दिया है।
वुशू खिलाड़ी ने बताया कि इसका उद्देश्य वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर देश के साथ-साथ अपने गांव, क्षेत्र का नाम रोशन करना है। वुशू खिलाड़ी की इस उपलब्धि से गांव व क्षेत्र में खुशी की लहर है।