फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wrestling between Hind Kesari Monu and Sanjay Gurjar ended in a draw

Muzaffarnagar: बराबरी पर छूटी हिंद केसरी मोनू और संजय गुर्जर के बीच हुई कुश्ती

Sun, 20 Nov 2022 11:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 20 Nov 2022 11:00 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के शाहपुर क्षेत्र के गांव सोरम में जनहित स्पोर्ट्स एकेडमी में एक दिवसीय विशाल दंगल का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Wrestling between Hind Kesari Monu and Sanjay Gurjar ended in a draw
दंगल में विजेता पहलवान धीरज को ट्रॉफी देते केंद्रीय राज्य मंत्री - फोटो : MUZAFFARNAGAR

विस्तार

मुजफ्फरनगर के शाहपुर क्षेत्र के गांव सोरम में जनहित स्पोर्ट्स एकेडमी में एक दिवसीय विशाल दंगल का आयोजन किया गया। हिंद केसरी मोनू और हिंद केसरी संजय गुर्जर के बीच हुई ढाई लाख रुपये की कुश्ती बराबरी पर रही।

विज्ञापन


दंगल के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि वर्तमान में युवाओं का रुझान खेलों की ओर बढ़ा है। वह खेलों के माध्यम से अपना कैरियर बना रहे हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार भी खेलों को प्रोत्साहन दे रही हैं। ग्रामीण अंचल में विशाल दंगल होने से क्षेत्र की प्रतिभाओं को सीखने के साथ आगे बढ़ने का मौका मिलता है। उन्होंने जनहित स्पोर्ट्स एकेडमी को कुश्ती मैट देने की घोषणा की।

विज्ञापन

 

इसके बाद शुरू हुए दंगल में छत्रसाल स्टेडियम दिल्ली के पहलवान हिंद केसरी मोनू व गुरु हनुमान अखाड़ा दिल्ली के हिंद केसरी पहलवान संजय गुर्जर के बीच ढाई लाख रुपये की कुश्ती हुई, जो बराबरी पर रही। डेढ़ लाख रुपए की कुश्ती हिंद केसरी धीरज पहलवान व हिंद केसरी मनदीप पहलवान के बीच हुई। इसमें धीरज पहलवान विजयी हुए। एक लाख रुपये की कुश्ती यूपी केसरी संदीप पौसवाल और हरियाणा केसरी विजय रोहतक के बीच हुई, जो बराबरी पर रही। शिवा सोरम और जवाहर पंजाब के बीच कुश्ती हुई। इसमें में शिवा सौरम ने बाजी मारी। शांतनु गढ़ी बहादुरपुर व प्रिंस बिजनौर, निशांत नसीरपुर व आशीष दिल्ली, अनुज छपरौली व आसिफ जलालाबाद के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर रही।


दंगल के आयोजक जनहित स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक वीशू बालियान ने सभी अतिथियों का सम्मान किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, रामनाथ ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, समाजसेवी अकरम कुरैशी, ग्राम प्रधान करणवीर सिंह, काकड़ा ग्राम प्रधान नीरज कुमार, गोयला ग्राम प्रधान धर्मपाल सिंह, कुटबी ग्राम प्रधान विश्वेंद्र बालियान, शाहड़बर ग्राम प्रधान नीरज राठी, ललित जैन, प्रदीप काशीवाल, तौहिद त्यागी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कबड्डी संघ के सचिव रामपाल सिंह और जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। रेफरी कृष्ण पहलवान, कुश्ती कोच प्रवीण कुमार व कपिल कुमार रहे ।


इनकी मौजूदगी भी रही
द्रोणाचार्य अवॉर्डी जुमेंद्र सिंह पहलवान, अंतरराष्ट्रीय पहलवान गौरव बालियान, पंकज राणा, भारत केसरी विक्रांत उर्फ विक्की, अर्जुन अवार्डी सुनील कुमार, संयुक्त खेल मोर्चा के संयोजक विनोद पहलवान मुख्य रुप से दंगल में मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed