{"_id":"64288f23cf9ce741d508fce4","slug":"wrestlers-tried-hard-winners-awarded-muzaffarnagar-news-c-14-1-176551-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पहलवानों ने खूब की जोर आजमाइश, विजेता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पहलवानों ने खूब की जोर आजमाइश, विजेता सम्मानित
विज्ञापन
अमर उजाला गांव महोत्सव में कराई गई कुश्ती प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला गांव महोत्सव में आयोजित कुश्ती में पहलवानों ने दमखम दिखाया। जिलेभर से आए बालक-बालिका वर्ग के पहलवानों ने इनाम भी जीते।
एसडी इंटर कॉलेज मैदान पर अमर उजाला गांव महोत्सव के दूसरे दिन भी कुश्ती का आयोजन हुआ। कुश्ती का शुभारंभ भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत, भाकियू अराजनैतिक के प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने किया। दूसरे दिन भी युद्धिष्ठिर कुश्ती स्टेडियम पचैंडा के खिलाड़ियों ने अपने दांव पेंच दिखाए।
बालक वर्ग में नैतिक बरवाला, शेखर बरवाला, हैप्पी बघरा, शुभ भुम्मा, शिवांग मखियाली, मुरली मेरठ विजयी रहे। देवराज तोमर, लक्षित, वंशित बसेड़ा, शंकर भुम्मा, अमन, दीपांशु, हिमांशु की कुश्ती बराबरी पर रही। बालिका वर्ग में पहलवान रिया, अंशिका, सुहानी की कुश्ती बराबर रहीं। राष्ट्रीय पहलवान हर्षिता तोमर ने भी भाग लिया।
कराटे खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
मुजफ्फरनगर। गांव महोत्सव के दूसरे दिन स्कूली बच्चों और डांस एकेडमी के नृत्यकारों ने अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया। वहीं, कराटों की प्रस्तुति देकर कराटे खिलाड़ियों हर किसी को चौंका दिया।
विज्ञापन
राधा माधव संगीत कला केंद्र की डायरेक्टर विनीता गोयल के साथ आई छात्रा अवनी ने गायन प्रस्तुति दी। उन्होंने ऐ मेरे वतन के लोगों गाना गाकर पूरा माहौल देशभक्तिमय कर दिया। इसके बाद आईएसकेएआई एकेडमी के कराटे खिलाड़ियों ने अपनी प्रस्तुति दीं। बालक-बालिकाओं ने कराटें के हैरतअंगेज करतब दिखाकर हर किसी को चौंका दिया। इसके बाद सोमिया मित्तल, इशिका गुप्ता, सामूहिक नृत्य में शुभ त्यागी, आस्था गौर, अनिमा कौशिक, सृष्टि मित्तल, अर्पणा गोयल ने नृत्य और गायन की शानदार प्रस्तुति दी। मैजिक डांस एकेडमी के संचालक मोहन एकेडमी की छात्रा प्राची और शिवानी ने नृत्य कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजूबर कर दिया। इसके अलावा मोहम्मद शाद, सागर, संचित, पदम, श्रवण कटारिया और अक्षय ने भी नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं, शारदेन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गरबें की शानदार प्रस्तुति दी। बरला डिग्री कॉलेज की छात्रा मुस्कान ने भी कविताएं सुनाई।