फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wrangling for cash

भाकियू ने बैंक प्रबंधक को घेरा, प्रदर्शन किया 

Mon, 19 Dec 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 19 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Wrangling for cash
2000 rupees
शाहपुर के बैंकों में नो कैश के चलते ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कैश न मिलने पर भारतीय स्टेट बैंक के सामने भीड़ ने जाम लगा दिया, साथ ही इसी बैंक पर भाकियू नेताओं ने बैंक प्रबंधक के विरुद्ध नारेबाजी की।      
विज्ञापन


सोमवार को कस्बे के पांच बैंकों में से ज्यादातर बैंकों में कैश नहीं मिलने से लोग भटकते रहे। व्यापारियों द्वारा जमा की गई रकम को कुछ ग्राहकों में बांटा गया। कैश नहीं मिलने से गुस्साई भीड़ ने बुढ़ाना रोड पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने जाम लगा दिया।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम लगाने वालों को दौड़ाया और सड़क से जाम हटाया। इस दौरान पुलिस ने हंगामा कर रहे आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


बाद में उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।  देर शाम स्टेट बैंक पर पहुंचे भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष बिजेन्द्र बालियान, नीटू दुल्हेरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक के विरुद्ध नारेबाजी की। जान-बूझकर किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर बैंक प्रबंधक ने व्यवस्था एवं अपने व्यवहार में सुधार नहीं किया तो बैंक में तालाबंदी की जाएगी।  इस दौरान बालेन्द्र सिंह, सतेन्द्र सिंह, मनोज बालियान, हरबीर सिंह, दीपक, कंवरपाल सिंह आदि  मौजूद रहे। थाना प्रभारी सुभाष चंद राठौर ने बताया कि जाम लगाकर हंगामा करने वालो को बख्शा नहीं जाएगा, कानून व्यवस्था नहीं बिगड़ने दी जाएगी।       


एटीएम नहीं चलने से नागरिक परेशान      
शाहपुर। बैंकों से जरूरत के मुताबिक रुपये नहीं मिलने से क्षेत्रवासियों का हाल बेहाल है। नोटबंदी के 41 दिन बाद भी कस्बे में लगे पांच एटीएम में से कोई भी एटीएम आज तक नहीं चला। सभी बैंकों के एटीएम बंद होने से लोगों को कैश लेने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी पूरा-पूरा दिन कतारों में लगने से जरूरतमंद परेशान हैं। नो कैश की समस्या के चलते मजदूरी पेशा करने वालों को डबल मार पड़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed