{"_id":"6aca9b05c7fa453f4c071b12","slug":"11-trains-including-the-jan-shatabdi-were-cancelled-causing-inconvenience-to-passengers-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-182782-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जनशताब्दी सहित 11 ट्रेन रहीं रद्द, यात्रियों को हुई असुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जनशताब्दी सहित 11 ट्रेन रहीं रद्द, यात्रियों को हुई असुविधा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
मुजफ्फरनगर। शनिवार को दिल्ली में प्रस्तावित सीजेपी प्रदर्शन और सुरक्षा इंतजामों के कारण जनशताब्दी एक्सप्रेस सहित रेलवे की ओर से दिल्ली की तरफ जाने वाली 11 ट्रेनें रद्द किए जाने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। ट्रेन रद्द होने की जानकारी न होने के कारण वे रेलवे स्टेशन पहुंच गए। टिकट लेने के बाद वे इंक्वायरी पर ट्रेन के बारे में जानकारी करते रहे।
उत्तर रेलवे ने सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर सहारनपुर-दिल्ली डीएमयू और जनशताब्दी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों को रद्द किया गया। जिससे मुजफ्फरनगर, दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
साकेत कॉलोनी निवासी रंजीत ने बताया कि उसे मेरठ जरूरी कार्य से जाना था। टिकट लेकर ट्रेन पकड़ने के लिए सीधा प्लेटफॉर्म पर पहुंच गया। यहां आकर पता चला कि मेरठ और दिल्ली की तरफ जाने वाली अधिकतर ट्रेन रद्द की गई हैं।
विज्ञापन
--
डेढ़ घंटा करना पड़ा ट्रेन का इंतजार, हुई मुश्किल
लद्धावाला निवासी अनवर ने बताया कि उसे मेरठ जाना था लेकिन अधिकतर पैसेंजर ट्रेन रद्द होने के कारण समस्या का सामना करना पड़ा। डेढ़ घंटा से अधिक समय से वह स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा है।
ट्रेन रद्द होने की जानकारी न होने से हुई मुश्किल
मेरठ के प्रवेश कुमार ने बताया कि वह एक रिश्तेदारी में आया था। ट्रेन रद्द होने की जानकारी नहीं थी। सुबह सीध रेलवे स्टेशन पहुंच गया। टिकट भी ले लिया लेकिन बाद में पता चला कि अधिकतर पैसेंजर ट्रेन रद्द हैं।
वर्जन-
रेलवे की ओर से दिल्ली जाने वाली जितनी ट्रेन रद्द की गईं, वह सभी वापसी में भी रद्द ही रहेंगी। हालांकि इंटरसिटी सहित कई ट्रेन अपने समय पर रेलवे स्टेशन पहुंची। - पवन चौधरी, स्टेशन अधीक्षक