फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Worshiped the land for the renovation of the temple.

Muzaffarnagar News: मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए भूमि का पूजन किया

Sun, 09 Feb 2025 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Worshiped the land for the renovation of the temple.
कस्बा भोकरहेडी मंदिर जिर्णोद्धार कार्यक्रम के दोरान यज्ञ में आहुति देते अथिति। संवाद।
मोरना। कस्बा भोकरहेडी स्थित सिद्धपीठ बाबा गरीबनाथ प्राचीन शिव-शक्ति मंदिर का वंदना योजना के तहत एक करोड़ 29 लाख की लागत से मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाना है। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल एवं विधायक प्रतिनिधि अमरनाथ पाल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि विधानपूर्वक नवनिर्माण के लिए भूमि पूजन किया। आयोजित हवन यज्ञ में आहुति दी।
विज्ञापन




मुख्य अतिथि डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने कहा कि मंदिर भारतीय संस्कृति के श्रंगार हैं, इन्हें जितना संजोकर रखेंगे भारतीय संस्कृति का उतना ही सौंदर्य बढ़ेगा।नगर चेयरमैन सरला वामन ने बताया कि वंदना योजना के अन्तर्गत कस्बा भोकरहेडी सिद्धपीठ बाबा गरीबनाथ प्राचीन शिव-शक्ति मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा, जिसमें भजन कीर्तन के लिए हॉल, भंडारे के लिए छादक टीन सैड, लिंक मार्ग, रसोई आदि का निर्माण होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर पं. रमेंद्र शर्मा उर्फ काका ने विधायक प्रतिनिधि अमरनाथ पाल, पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार, चेयरमैन पति रमेशचंद, अंकुर सभासद, पं. रामकुमार शर्मा आदि सहित सैकडों लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच वेदी में पूर्ण आहुति प्रदान कराई। भंडारें का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed