{"_id":"60c7a3368ebc3e58b33c5c9f","slug":"world-blood-donor-day-69-citizens-became-mahadani-by-donating-blood-muzaffarnagar-news-mrt542753939","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरों की अनमोल जिंदगी बचाने के लिए किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरों की अनमोल जिंदगी बचाने के लिए किया रक्तदान
विज्ञापन
विश्व रक्तदाता दिवस : रक्तदान कर 69 नागरिक बने महादानी
मुजफ्फरनगर। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वामी कल्याणदेव जिला राजकीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक में लगाए गए रक्तदान शिविर में 69 नागरिक रक्तदान कर महादानी बने। एडीएम ने कहा कि दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान करना अनमोल है।
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर सोमवार को जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का शुभारंभ सुबह दस बजे एडीएम वित्त व राजस्व आलोक कुमार, सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार, हिंद मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपाल ने संयुक्तरूप से किया। एडीएम ने कहा कि अमर उजाला के अभियान से समाज और देश में रक्तदान के लिए जागरूकता आई है। दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान करना एक अनमोल कार्य है। एक यूनिट रक्त से चार जिंदगियां बच सकती हैं। सीएमएस डॉ. पंकज अग्रवाल ने शिविर में आए नागरिकों और युवाओं को रक्तदान के लिए समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया। ब्लड बैंक यूनिट प्रभारी डॉ. पीके त्यागी के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदान की प्रक्रिया पूरी कराई। कोरोना संक्रमण काल के बावजूद नागरिकों ने शिविर में उत्साह से भाग लेकर रक्तदान किया। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत आयोजित शिविर में 69 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
समिति के पदाधिकारियों ने लिया संकल्प
मुजफ्फरनगर। शिविर में हिंदू मजदूर किसान समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने समिति के प्रेरणास्त्रोत चंद्रमोहन जी की प्रेरणा से रक्तदान में उत्साह से भाग लिया। उन्होंने रक्तदान कर अनमोल जिंदगियां बचाने का संकल्प लिया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपाल के अलावा अमित, पतेंद्र, धीर सिंह, रमन प्रधान, वीरेंद्र, शैलेंद्र, प्रवीण, सहेंद्र, विनोद, सचिन, सुमित, विपिन, अजय, अक्षत, विकास राहुल, विनय, मांगेराम, नितिन, राजकुमार आदि ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
इन संगठनों का रहा सहयोग
मुजफ्फरनगर। शिविर में परमधाम न्यास वलीदपुर, हिंद मजदूर किसान समिति, डेरा सच्चा सौदा, समर्पित युवा आदि संगठनों से जुड़े लोगों ने रक्तदान किया।
सोनू के परिवार ने पांचवीं बार किया रक्तदान
मुजफ्फरनगर। गांव कुटबी निवासी सोनू ने परिवार समेत पांचवीं बार रक्तदान किया। सोनू के अलावा उनकी पत्नी पूनम देवी, बेटे लक्ष्य कुमार, भाभी आरती व पूजा देवी ने रक्तदान किया। इनके अलावा नुमायश कैंप निवासी डॉ प्रवीण कुमार ने अपने बेटे डॉ आशुतोष के साथ रक्तदान किया। मंसूरपुर के डॉ विनोद कुमार ने 48 वीं बार रक्तदान किया।
घासीपुरा के दंपती बोले, यह सबसे बड़ा दान
मुजफ्फरनगर। घासीपुरा निवासी राजवीर और उनकी पत्नी बबीता ने शिविर में पहुंच कर रक्तदान किया। वे तीसरी बार रक्तदान करने आए। रक्तदान के बाद कहा कि यह सबसे बड़ा दान है, हमारे दिए गए एक यूनिट खून ये किसी की जान बचती है तो इससे बड़ी खुशी की कोई बात नहीं हो सकती। उधर, शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेश शर्मा ने अपने हमराह कांस्टेबल रोहित तेवतिया और चालक संदीप त्यागी के साथ रक्तदान किया।
युवाओं में रहा उत्साह
मुजफ्फरनगर। रक्तदान को लेकर युवाओं में काफी उत्साह रहा। शहर निवासी रोविन, अंशुल, रामपुरी निवासी डॉ. अरुण कुमार, हर्षित, दतियाना निवासी सुशील कुमार, शहर निवासी प्रशांत, संधावली निवासी प्रेमपाल सिंह ने कहा कि रक्तदान से बड़ी कोई सेवा नहीं। अनमोल जीवन बचाने को खून का रिश्ता जोड़ कर समाज के प्रेरक बनने का प्रयास हर नागरिक को करना चाहिए।
प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा सभी रक्तदान करने वाले नागरिकों और संगठनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। टेक्निकल असिस्टेंट सौराज सिंह, प्रभाष, मुदिर, राहुल, ममता, शमशेर सिंह, अक्षय श्रीवास्तव, रवि, संजय कुमार, अरुण मेहता, कंवरपाल, विकास आदि का सहयोग रहा।