फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Workshop on online orientation program

शिक्षण की नवीन पद्घतियों को और बेहतर बनाने पर जोर

Thu, 11 Jun 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Workshop on online orientation program
शिक्षण की नवीन पद्घतियों को और बेहतर बनाने पर जोर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत रिसोर्स पर्सन के ऑनलाइन ओरिएंटेशन प्रोग्राम में परिषदीय शिक्षा में निरंतर हो रहे बदलाव पर चर्चा की गई। शिक्षा की नवीन पद्धतियों और तकनीकों को लागू करने पर जोर दिया गया है।

कार्यक्रम में मिशन प्रेरणा के कायाकल्प अभियान के तहत खस्ताहाल स्कूल की दशा में हो रहे सुधार के साथ ही स्मार्ट क्लास का संचालन के प्रस्ताव का भी जिक्र किया गया। शैक्षणिक स्थिति में बदलावों के लिए कई चरणों की परीक्षा पास करने के बाद प्रत्येक ब्लॉक में पांच विषयों के एकेडमिक रिसोर्स पर्सन का चयन विषय विशेषज्ञ के रूप में किया गया है। ये रिसोर्स पर्सन स्कूलों में सपोर्टिव सुपरविजन देंगे। प्रदेश स्तर पर चयनित स्टेट रिसोर्स पर्सन प्रदेश स्तर की योजनाओं को जनपद में लागू करवाने के लिए सामंजस्य और समीक्षा करेंगे। बृहस्पतिवार को बीएसए राम सागरपति त्रिपाठी के निर्देश पर जिला समन्वयक अनिलदत्त, स्टेट रिसोर्स पर्सन रश्मि मिश्र, ऊषा रानी एवं विनीत कुमार ने 29 एकेडमिक रिसोर्स पर्सन का ऑनलाइन ओरिएंटेशन प्रोग्राम चलाया गया। इसमें परिषदीय शिक्षा में हो रहे बदलाव और शिक्षण की नवीन पद्घतियों को लेकर चर्चा की गई। ओरिएंटेशन में बीईओ योगेश शर्मा, अलका अग्रवाल, दिनेश कुमार आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed