{"_id":"64b43db60b82ca28910a7d84","slug":"workers-trapped-in-htp-plant-pulled-out-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-3737-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: एचटीपी प्लांट में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: एचटीपी प्लांट में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला
विज्ञापन
बुढ़ाना के एचटीपी प्लांट में भरे पानी में फंसे मजदूरों को बाहर निकालता बाढ़ राहत दल।
बुढ़ाना।
कस्बे की हिंडन नदी के किनारे बन रहे एसटीपी प्लांट के अंदर रविवार को 12 बजे पानी में तीन मजदूर फंसे होने की सूचना उपजिलाधिकारी अरुण कुमार को मिली। सूचना मिलते ही अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार ने बाढ़ राहत दल तहसील बुढ़ाना में भेजा। बाढ़ राहत दल द्वारा पूरी सतर्कता से एसटीपी प्लांट में फंसे मजदूर राजेश, जगदीश व पप्पू को सकुशल बाहर निकाला। परिजनों ने बाढ़ राहत दल, राजस्व टीम तथा उपजिलाधिकारी का धन्यवाद किया।
रालोद विधायक ने किया प्रभावित क्षेत्र का दौरा
बुढ़ाना/शाहपुर/भौराकलां/।
क्षेत्रीय विधायक राजपाल बालियान ने बुढ़ाना पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। किसानों के साथ खेतों में पानी में घुसकर नुकसान का जायजा लिया। नगर पंचायत के सभागार में विधायक राजपाल बालियान ने चेयरपर्सन उमा त्यागी, एसडीएम व तहसीलदार से मुलाकात की। बाढ़ जैसे हालात से निपटने के लिए सबकी सहमति से नगर पंचायत परिसर में बाढ़ राहत चौकी की स्थापना की गई। चौकी पर 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेंगे। किसी भी परेशानी के बारे में यह पर संपर्क किया जाएगा। उनके साथ जमीयत उलमा-ए- हिंद के आसिफ कुरैशी, सपा नेता सुबोध त्यागी, जिला पंचायत सदस्य गज्जू पठान व बालकिशोर त्यागी आदि मौजूद रहे। शाहपुर और भौराकलां क्षेत्र में भी विधायक ने दौरा किया।
बाढ पीडि़तों के सहयोग को आगे आए सरकार : पंकज
मुजफ्फरनगर। सपा के चरथावल विधायक पंकज मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर बाढ़ पीडि़तों के सहयोग के लिए सरकार को आगे आने की अपील की है। मलिक ने कहा कि गांवों में किसानों की फसल तबाह हो गई है। किसानों को उनकी फसल का मुआवजा मिलना चाहिए। बिना सरकार के सहयोग के किसान उबर नहीं पाएगा।
विज्ञापन
राज्य मंत्री ने डीएम को लिखा पत्र
मुजफ्फरनगर। शेरनगर में टेनरी उद्योग लगाने के विरोध में द्वारिका सिटी के लोगों ने राज्य मंत्री कपिलदेव को ज्ञापन दिया था। कपिलदेव ने इस संबंध में डीएम को पत्र लिखा है। पत्र में कपिलदेव ने कहा है कि मूसा शेरनगर में लगाए जा रहे उद्योग का क्षेत्र की कालोनियों के लोग विरोध कर रहे हैं। यहां पर कालोनियों के साथ चार विद्यालय हैं। यहां उद्योग लगने से पर्यावरण प्रभावित होगा और बच्चों पर इसका असर पड़ेगा। जनहित में इस उद्योग को स्थानांतरित किया जाए।
एक दर्जन गावों के जंगल में पहुंचा पानी
खतौली/मंसूरपुर। खतौली एसडीएम सुबोध कुमार ने बताया कि लगभग 13 गांव के खेतों में पानी आया है। पुरबालियान, बेगराजपुर, मोरकुक्का, जीवना आदि गांव है। अभी आबादी में पानी नहीं आया है। गांव बेगराजपुर में काली नदी का पानी आसपास के खेतों में घुस गया है। गांव के पूर्व प्रधान राजकुमार कहना है कि काली नदी के आसपास के गन्ने तथा ज्वार के खेतों में कई फीट पानी भर गया है। हालांकि अभी पानी गांव से दूर ही बह रहा है।