फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Workers jailed, Hungama

पल्लेदारों को जेल भेजने पर हंगामा, राशन के चावलों को दूसरे कट्टों में पलटते पकडे़ गए थे

Thu, 02 Mar 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 02 Mar 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Workers jailed, Hungama
पल्लेदारों की गिरफ्तारी के विरोध में धरना देते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7  के आरोपों में पल्लेदारों को जेल भेजने से क्षुब्ध पल्लेदारों के परिजनों, उनके समर्थकों तथा नेताओं ने एसडीएम कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन किया। उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद एसडीएम ने जेल गए पल्लेदारों को छुड़वाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी श्याम अवध चौहान और आपूर्ति निरीक्षक अनिल वर्मा ने मंगलवार को कस्बे के कांधला रोड पर खाली पड़े एक प्लाट में छापा मारा था। इस प्लाट में 4-5 व्यक्ति सस्ते गल्ले की राशन की दुुकान के चावल को सरकारी कट्टों से बाजार के कट्टों में बदलने का काम कर रहे थे। एसडीएम तथा आपूर्ति निरीक्षक की टीम को देखकर सभी लोग मौके से भाग गए थे। एसडीएम ने मौके से 37 बोरे सरकारी कोटे का चावल बरामद किया था।
विज्ञापन


जिलाधिकारी से हुई वार्ता के बाद एसडीएम के निर्देशों पर आपूर्ति निरीक्षक अनिल वर्मा ने पल्लेदार कस्बा निवासी रुखसार, दिनेश, अनीस, इमरान तथा कोटे के इन चावल के मालिक अशोक कुमार निवासी रायपुर अटेरना के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 में मुकदमा पंजीकृत करवाया था। पुलिस ने कस्बे के चारों पल्लेदारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से क्षुब्ध कस्बे के दो-तीन दर्जन पल्लेदारों और जेल गए पल्लेदारों के परिजन बुधवार सुबह 11 बजे तहसील मुख्यालय पहुंचे। सभी लोग एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। इनके समर्थन में उमरपुर के प्रधान अतहर हसन, डीसीडीएफ चेयरमैन सुबोध त्यागी, सपा नेता तौसीफ राही, एहतेशाम सहित कई लोग धरने पर बैठ गए। धरनास्थल पर सभी लोगों ने बताया कि इस घटना में पल्लेदार निर्दोष हैं। पल्लेदार तो पैसे लेकर मजदूरी का कार्य करते हैं।


उन्होंने कोई चोरी नहीं की। प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी से पल्लेदारों की दोषमुक्त रिहाई की मांग की। उपजिलाधिकारी ने जिलाधिकारी से वार्ता के बाद धरने पर बैठे लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि बिना खर्चे उनको रिहा कराया जाएगा। एसडीएम ने नेताओं को इस संबंध में जिलाधिकारी से भी मिलने का सुझाव दिया। एसडीएम के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन खत्म हुआ। इस दौरान प्रताप त्यागी, गुलशाना, इमराना, राशिदा, अफसाना, राशिद फिरोज, खुशनुदा, ममता, रश्मि, महमूदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed