फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Worker dies in an accident

साइकिल सवार श्रमिक की वाहन से कुचलकर मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Tue, 16 May 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 16 May 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Worker dies in an accident
सड़क पर हंगामा करते लोगों को समझाते राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर वाहन से कुचलकर श्रमिक की मौत हो गई। उसकी मौत पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर पुलिस को शव उठाने नहीं दिया। पुलिस की ग्रामीणों और महिलाओं से तीखी नोकझोंक हुई। घटनास्थल पर पहुंचे भाकियू नेता राकेश टिकैत ने एसडीएम से पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। एसडीएम के आश्वासन पर आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस को शव उठाने दिया। इस दौरान हाईवे पर यातायात बाधित रहा।    
       
रतनपुरी के गांव फुलत निवासी नवाबुद्दीन (38) पुत्र अब्दुल करीम मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह नवाबुद्दीन अपने गांव निवासी भांजे शादाब पुत्र अख्तर के साथ साइकिल से खतौली में मजदूरी करने के लिए आया था। काम नहीं मिलने पर करीब नौ बजे मामा-भांजे साइकिल पर बैठकर गांव लौट रहे थे। हाईवे पर सठेड़ी गंगनहर पुल के पास बाईपास पर अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने नवाबुद्दीन को वाहन ने कुचल डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई,

विज्ञापन


जबकि भांजा बाल-बाल बच गया। हादसे की खबर गांव पहुंची तो ग्रामीण और परिजन एकत्र होकर घटनास्थल पर पहुंचे।  ग्रामीणों ने मजदूर की मौत पर हंगामा खड़ा कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि हादसे के दौरान पुलिस की 100 डायल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मजदूर को कुचलने वाले वाहन को छोड़ दिया। ग्रामीणों ने अज्ञात में वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर पुलिस को शव नहीं उठाने दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रमिक के शव उठाने को लेकर ग्रामीणों और महिलाओं की पुलिस से काफी नोकझोंक हुई। हंगामे की सूचना पर एसडीएम शीतल प्रसाद गुप्ता, सीओ सूक्ष्म प्रकाश, बुढ़ाना सीओ अरुण कुमार भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के जानकारी देने पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी घटनास्थल पर पहुंचे। भाकियू नेता राकेश टिकैत ने एसडीएम से पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिलाने और मृतक की पत्नी की विधवा पेंशन बनवाने की मांग की।


इस पर एसडीएम ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसडीएम के आश्वासन पर ही करीब डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भांजे शादाब ने रतनपुरी थाने में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। हादसे के दौरान हाईवे पर जाम लग गया था। यातायात बाधित होने से वाहन सवारों का गरमी की वजह से हाल बेहाल हो गया। करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका।            

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed