फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Work diligently to control communicable diseases: Kapil Dev Aggarwal

कपिलदेव ने किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ

Sat, 02 Jul 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Work diligently to control communicable diseases: Kapil Dev Aggarwal
नगर के ब्रह्मपुरी में संचारी रोग नियंत्रण अभियान कें शुभारंभ पर रैली को हरी झंडी दिखाते राज्यमं? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ किया।
अभियान का शुभारंभ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मपुरी में फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ 12 अन्य विभाग मिलकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी इस अभियान को शत-प्रतिशत रूप से सफल बनाने के लिए पूर्ण मनोयोग एवं सक्रियता के साथ कार्य करें। कपिल देव अग्रवाल ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की जन जागरूकता रैली का शुभारंभ भी हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में एएनएम, फागिंग कर्मी, आशा और आंगनबाड़ी ने प्रतिभाग किया।

सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में यह अभियान एक जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। 15 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक दस्तक अभियान के रूप में चलाया जाएगा, जिसमें आशा और आंगनबाड़ी घर घर जाकर संचारी रोगों की बचाव, रोकथाम एवं उपचार के लिए लोगों को जानकारी देगी। कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सहारनपुर मंडल डॉ एमके चावला, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव निगम, जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा, डीएमसी तरन्नुम, चिकित्सा अधिकारी डॉ रमन, एहतेशाम खान, फार्मेसिस्ट तरुण, देवेंद्र, शिवराज त्यागी, राजकुमार सिद्धार्थ, कमल कांत शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed