फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Women's awakening march launched to alert people against love jihad

Muzaffarnagar News: लव जेहाद से सतर्क करने को निकाली महिला जागृति यात्रा

Mon, 27 Oct 2025 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Women's awakening march launched to alert people against love jihad
नगर में महिला जागृति यात्रा निकालते शिवसेना कार्यकर्ता फोटो संवाद
मुजफ्फरनगर। हिंदू महिलाओं को लव जेहाद से बचाने व जागरूक करने के मद्देनजर शिव सेना कार्यकर्ताओं ने नगर में महिला जागृति यात्रा निकाली। इस दौरान झांकी में लव जेहाद का शिकार बनी सोनम व सपना की हत्या की बाद उनके अंगों का फ्रिज में रखे होना दर्शाया गया।
विज्ञापन



शिव नेता मनोज सैनी के आह्वान पर जिलाध्यक्ष लोकेश सैनी और डॉ. योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में महिला जागृति यात्रा का आयोजन किया गया। जागृति यात्रा रुड़की रोड पाल धर्मशाला के पास से शुरू होकर मुख्य बाजारों से निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ समाजसेवी सत्य प्रकाश रेशू व संयुक्त हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बागेश अग्रवाल ने झंडी दिखाकर किया। इस दौरान सभी कार्यकर्ता भगवा झंडा लेकर चले। इस दौरान झांकी का भी प्रदर्शन किया। यात्रा में बुलडोजर को शामिल कर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुलडोजर कार्रवाई का समर्थन किया। मनोज सैनी ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य महिलाओं व युवतियों को गैर समुदाय के टीका लगाने वाले, हाथ में कलावा बांधने व नाम बदल कर बात करने वाले युवकों से सतर्क करना है। ऐसे युवकों से महिलाएं बचें अन्यथा उनके साथ बड़ी घटना हो सकती है। इस दौरान संदीप मित्तल, नेहा गोयल, क्रांतिकारी शालू सैनी, रचना ठाकुर, दीपा चौधरी, अंजली मिश्रा, अखिलेश पूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed