{"_id":"63c2d8c81a021f1615634180","slug":"womans-body-found-hanging-in-room-door-was-broken-muzaffarnagar-news-c-14-1-78933-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कमरे में लटका मिला महिला का शव, दरवाजा तोड़ कर निकाला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कमरे में लटका मिला महिला का शव, दरवाजा तोड़ कर निकाला गया
विज्ञापन
बेटी के साथ लक्ष्मण विहार में किराये पर रह रही थी महिला
पति तीन बच्चों के साथ बिजनौर के रामपुर ठकरा में रहता है
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मण विहार में किराये पर रह रही महिला का शव कमरे में फांसी पर लटका मिला। कमरे का दरवाजा तोड़ कर शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जनपद बिजनौर के गांव रामपुर ठकरा निवासी जीत सिंह की पत्नी आरती (35) अपनी बेटी बारह वर्षीय निशी के साथ शहर के लक्ष्मण विहार में किराए पर रहती थी। उसके तीन बच्चे विजय, दीपक व अंकुर अपने पिता के पास बिजनौर में रहते है। महिला का पति खेती करता है। महिला यहां पर मजदूरी कर अपना व बेटी का भरण पोषण कर रही थी। शनिवार को उसकी बेटी मकान मालिक के परिवार के पास खेल रही थी, तभी महिला ने अपने कमरे में फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद महिला की बेटी कमरे पर पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। यह जानकारी पाकर मकान मालिक के परिजनों ने पहुंच कर कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर महिला का शव लटका मिला।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने महिला के पति को सूचना दी है। पता चला कि महिला किन्हीं कारणों के चलते पति से अलग बेटी को लेकर रह रही थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी परिजन नहीं आए है।