{"_id":"685eef8ffc458395f60b0fb9","slug":"woman-riding-a-scooter-dies-in-a-road-accident-young-man-injured-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-148768-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत, युवक घायल
विज्ञापन
खतौली। नेशनल हाईवे पर गांव भंगेला के निकट सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला सकौती निवासी रेशमा (35) की मौत हो गई। जबकि कस्बे के नई आबादी निवासी स्कूटी चालक शान मोहम्मद घायल हो गए।
मोहल्ला नई आबादी निवासी शान मोहम्मद अपनी रिश्तेदार सकौती निवासी रेशमा के साथ स्कूटी से सकौती की ओर जा रहे थे। वह जब नेशनल हाईवे पर गांव भंगेला से थोड़ा आगे पहुंचे तो पीछे से अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सेंट फ्रांसिस अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में उनको मेरठ रेफर कर दिया। रास्ते में रेशमा की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने बताया कि हादसे की तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।