{"_id":"6ab376c54adcdfbc02039589","slug":"woman-harassed-in-secluded-lane-in-muzaffarnagar-police-search-for-accused-after-cctv-video-goes-viral-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: सुनसान गली से गुजर रही महिला से छेड़छाड़, सीसीटीवी फुटेज वायरल होने पर आरोपी की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: सुनसान गली से गुजर रही महिला से छेड़छाड़, सीसीटीवी फुटेज वायरल होने पर आरोपी की तलाश
Wed, 23 Sep 2026 12:20 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:20 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में सुनसान गली से गुजर रही महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
महिला से छेड़छाड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में बुधवार सुबह सुनसान गली से गुजर रही एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति पीछे से महिला के पास पहुंचा और उसके साथ अश्लील हरकत की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में छेड़छाड़ करता दिखा व्यक्ति
खतौली क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति सुनसान गली से गुजर रही महिला के पीछे पहुंचता दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह महिला के साथ छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो जाता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सीलिंग का खौफ: 16,726 भवनों की सीलिंग के आदेश के बाद बढ़ी बेचैनी, जोन बी-सी-डी में भी सर्वे की तैयारी
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
सीओ खतौली रुपाली राय ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित
पुलिस ने आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।