फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman dies, ten new corona infected found

महिला की मौत, दस संक्रमित मिले

Wed, 16 Jun 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Woman dies, ten new corona infected found
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण की चपेट में आई एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। अभी तक जनपद में 265 मरीजों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को दस नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 24 मरीज ठीक हुए हैं। जनपद में अब मरीजों की संख्या घट कर 216 रह गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमएस फौजदार ने बताया कि शहर के सिविल लाइन क्षेत्र निवासी 23 साल की महिला को संक्रमित होने पर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान सोमवार देर शाम उसकी मृत्यु हो गई। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को विभिन्न जांच में 10 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें शहर से सटे क्षेत्र में पांच, बुढ़ाना में दो, खतौली में एक, मोरना में एक, चरथावल में एक मरीज मिला है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। इनमें सात पुरुष और तीन महिलाएं मरीज है। सीएमओ ने बताया कि जनपद में अभी तक 30487 मरीज कोरोना के मिल चुके हैं। जिनमें से 30006 मरीज ठीक हो गए हैं। अब जनपद में 216 मरीज बचे हैं, जिनका उपचार चल रहा है। रोजाना डेढ़ हजार सैंपल लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed