फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rain compounds difficulties; house collapses in Bhopa.

Muzaffarnagar News: बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, भोपा में मकान गिरा

Sun, 06 Sep 2026 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Rain compounds difficulties; house collapses in Bhopa.
खतौली में बारिश से जीटी मार्ग पर हुआ जलभराव। संवाद
मुजफ्फरनगर/ खतौली/ भोपा। शनिवार को जिले में सुबह से हुई बारिश ने मौसम सुहाना करने के साथ ही लोगों की मुश्किलें भी बढ़ाईं। तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में जलभराव से आवागमन प्रभावित हुआ। खतौली में मेला श्रावणी छड़ियान के दुकानदारों की चिंता भी बढ़ गई है। भोपा क्षेत्र के गांव किशनपुर में बारिश के दौरान मजदूर का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया।
विज्ञापन

दो दिन से हो रही बूंदाबांदी के चलते मौसम ठंडा हुआ है। साथ ही परेशानी भी बढ़ी है। लोगों का जन जीवन प्रभावित हुआ। खतौली के रेलवे मार्ग, जैन मंडी, जीटी रोड, सैनी नगर, होली चौक समेत कई स्थानों पर पानी भर गया। मेला श्रावणी छड़ियान में सड़क किनारे जलभराव होने से दुकानदारों को दुकान लगाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

मेला दुकानदार अनिल धीमान ने बताया कि मेला एक माह चलेगा। यदि इसी तरह पानी भरा रहा तो कारोबार प्रभावित होने के साथ नुकसान भी उठाना पड़ेगा। उन्होंने खतौली नगर पालिका से पानी की निकासी कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतौली नगर पालिका के ईओ राजीव कुमार ने बताया कि जल निकासी के लिए कर्मचारियों को भेजा गया है। मेले में दुकानों के आसपास जमा पानी भी निकलवाया जा रहा है।
----------
पीड़ित परिवार ने आवास के लिए लगाई गुहार
भोपा। गांव किशनपुर में शनिवार को बारिश के दौरान मजदूर मोहम्मद आजाद का कच्चा मकान गिर गया। मकान में रखा घरेलू सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। आजाद के बेटे मोहम्मद आदिल ने बताया कि मकान की दीवार में बड़ी दरार दिखाई देने पर उसने पिता आजाद, पत्नी शमा परवीन और बच्चों आतिफ, आकिफ व अरहम को तत्काल बाहर निकाल लिया। कुछ ही देर बाद मकान भरभराकर गिर गया। ग्रामीणों कमरुद्दीन, साजिद, अल्तमश और बिलकिस आदि ने मलबा हटाने में मदद की। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आवास उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। संवाद

खतौली में बारिश से जीटी मार्ग पर हुआ जलभराव। संवाद

खतौली में बारिश से जीटी मार्ग पर हुआ जलभराव। संवाद

खतौली में बारिश से जीटी मार्ग पर हुआ जलभराव। संवाद

खतौली में बारिश से जीटी मार्ग पर हुआ जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed