फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman dies of illness, consent taken along with dead body

Muzaffarnagar News: महिला की बीमारी से मौत, समझौता होने पर शव साथ ले गए परिजन

Wed, 09 Aug 2023 05:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 05:07 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of illness, consent taken along with dead body
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला महिला की बीमारी के कारण जिला अस्पताल में मौत हो गई। मामले की जानकारी पाकर हंगामे की आशंका के चलते पुलिस मौके पर पहुंची। मगर, बिना कानूनी कार्रवाई कराए मायका पक्ष के लोग बेटी का शव ले गए।
उत्तराखंड के मंगलौर निवासी सलीम ने अपनी बेटी शहजादी (25) की शादी फरवरी 2017 में मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया बांस निवासी सुहेब के साथ की थी। परिवार में एक बेटी ने जन्म लिया। बाद में शहजादी की तबियत खराब रहने लगी। ससुराल वालों ने उसका उपचार जिला अस्पताल में शुरू कराया था। काफी समय से उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

बुधवार को भी शहजादी को डायलेसिस के लिए ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल से यह जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस हंगामे की आशंका के चलते जिला अस्पताल पहुंच गई। बाद में मायका पक्ष के लोगों के साथ सलीम भी पहुंच गया। दोनों पक्षों ने वार्ता की। समझौता होने के कारण मायका पक्ष के लोग शव साथ ले गए। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई न कराने के बारे में लिख कर दिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed