फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman dies of fever, four more dengue patients found

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर/छपार - बुखार से महिला की मौत, चार मिले डेंगू पॉजीटिव

Fri, 27 Oct 2023 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 27 Oct 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of fever, four more dengue patients found
जिला चिकित्सालय में अपनी बारी का इंतजार करते मरीज। संवाद
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर/छपार। जिले में वायरल, डेंगू और टायफाइड का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार के चलते अब तक कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। बृहस्पतिवार को एक महिला की भी मौत हो गई। जबकि डेंगू के चार मरीज और सामने आए। अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 334 पर पहुंच गई है।

छपार क्षेत्र के गांव भैसरहेड़ी निवासी महिला नाजमा (35) की बुखार के चलते मौत हो गई। उसको दस दिन पहले बुखार आया था। उसे मुजफ्फरनगर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। यहां बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि नाजमा को डेंगू हुआ था।
विज्ञापन

उधर, बृहस्पतिवार को भी डेंगू के चार केस सामने आए। इनमें दो खतौली और दो शहरी क्षेत्र के शामिल है। चार मरीज मिलने के बाद अब डेंगू मरीजों की संख्या 334 पर पहुंच गई है। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने कहा कि जिले में अलग-अलग जगह सर्विलांस का कार्य कराया जा रहा है। लार्वा मिलने पर उसे नष्ट किया जा रहा है। साथ ही लोगों को साफ-सफाई रखने और पानी इकट्ठा न होने देने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed