फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman dies, nephew injured in road accident in Budhana

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना - सड़क हादसे में महिला की मौत, भतीजा घायल

Tue, 26 Sep 2023 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 26 Sep 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Woman dies, nephew injured in road accident in Budhana
बुढ़ाना में सड़क हादसे में हुई महिला की मौत के मौके पर ट्रक व भीड़। स्रोत संवाद।
-------- शाहदरा (दिल्ली) के ध्यानार्थ
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गैस सिलिंडर लदे ट्रक ने बाइक सवार महिला और भतीजे को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि भतीजा घायल है। महिला का बेटा बाल-बाल बच गया। चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
दिल्ली के शाहदरा की रहने वाली राजेश (52) पत्नी सुरेंद्र शर्मा कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडावली में अपने मायके में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। सोमवार सुबह बेटे अंकित के साथ बाइक से बागपत के गांव धनौरा में अपनी रिश्तेदारी में जा रही थी। उनके साथ दूसरी बाइक पर भतीजा राहुल भी बुढ़ाना आया था। सुबह करीब 11 बजे कस्बे के बीच मुख्य सड़क पर बिजली घर के पास महिला व उसके बेटे की बाइक को गैस सिलिंडर से लदे ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सहित मां-बेटा सड़क पर गिर गए। महिला और दूसरी बाइक पर सवार भतीजा राहुल भी ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बेटा बाल-बाल बच गया। घायलों को सीएचसी पर भर्ती करवाया गया, जहां महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मृतका के मायके व ससुराल वाले मौके पर पहुंच गए। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की रिपोर्ट महिला के बेटे अंकित शर्मा ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में दर्ज करवाई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत
फोटो
भोपा। भोपा निवासी समाजसेवी सतीश प्रजापति का 21 वर्ष का बेटा राजन प्रतिदिन भोपा से मुजफ्फरनगर एक कंपनी में कार्य करने के लिए जाता था। शनिवार शाम जैसे ही वह मुजफ्फरनगर से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था तो नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव जट-मुझेड़ा के निकट अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे मेरठ भेजा गया। रविवार देर रात उसकी मौत हो गई। सोमवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार शुकतीर्थ शमशान घाट पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed