{"_id":"665519d4d3370dbd48001844","slug":"woman-dies-due-to-wrong-injection-uproar-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-123090-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गलत इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गलत इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत, हंगामा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, मीरापुर। नाक के दर्द का उपचार कराने पहुंची चुड़ियाला निवासी महिला लक्ष्मी (36) पत्नी प्रमोद को निजी क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सक ने गलत इंजेक्शन लगा दिया। इससे महिला की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर डाक्टर की पिटाई कर दी। मीरापुर, जानसठ, रामराज पुलिस मौके पर पहुंची। कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए।
चुड़ियाला निवासी प्रमोद की पत्नी लक्ष्मी (36) की नाक में दर्द हो गया था। प्रमोद उसे उपचार के लिए मीरापुर में पड़ाव चौक के निकट स्थित एक क्लीनिक पर लेकर गया था। आरोप है कि क्लीनिक संचालक डाक्टर ने स्वयं को नाक-कान-गले का विशेषज्ञ बताते हुए उपचार दिया। चिकित्सक ने महिला लक्ष्मी को इंजेक्शन लगाया तो उसके मुंह से झाग निकलने लगे। कुछ ही पल में उसकी मौत हो गई।
प्रमोद ने यह सूचना गांव में दी तो दर्जनों ग्रामीण व परिजन मौके पर आ गए। उन्होंने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। डाक्टर की पिटाई भी कर डाली। वहां भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत करने का प्रयास किया। सुरक्षा के मद्देनजर रामराज व जानसठ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने आरोपी डाक्टर के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर ग्रामीण शांत हुए। मृतका के पति प्रमोद ने आरोपी डाक्टर के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।