फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman dies due to collision with Canter, husband serious

केंटर की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर

Sun, 13 Sep 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to collision with Canter, husband serious
केंटर की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर
विज्ञापन

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। सठेड़ी गंगनहर पुल के पास तेज रफ्तार केंटर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दंपती घायल हो गया, महिला की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। पति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जनपद बिजनौर निवासी मोहित भारद्वाज अपनी पत्नी कीर्ति के साथ नोएडा से स्कूटी पर गंगनहर पटरी मार्ग से होते हुए बिजनौर लौट रहा था। जब दंपती गंगनहर पटरी मार्ग पर गांव सठेड़ी गंगनहर पुल के पास पहुंचा, अचानक तेज रफ्तार केंटर ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार मोहित व उसकी पत्नी कीर्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। रतनपुरी पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से दोनों को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मेरठ के हॉस्पिटल में उपचार के दौरान कीर्ति की मौत हो गई, जबकि पति की हालत भी गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद आरोपी केंटर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed