फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman dies after being hit by car

मुजफ्फरनगर: संगीत से लौट रही महिलाओं को कार ने चपेट में लिया, दस घायल

Sat, 30 Nov 2019 11:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 30 Nov 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by car
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के भोपा में कार सवार ने महिला संगीत से लौट रही महिलाओं को चपेट में लेकर टक्कर मार दी। हादसे में दस महिलाओं को चोट आई, जिनमें से दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन


कस्बे के एक परिवार में कुछ दिन बाद ही लड़की की शादी है। बृहस्पतिवार रात को घर पर महिला संगीत का कार्यक्रम था। मोहल्ले की काफी महिला शामिल हुई। घंटों चले इस कार्यक्रम के बाद जैसे ही एक दर्जन से भी अधिक महिलाएं लगभग रात्रि 10 बजे लौट रही थीं, तो थाने के बैरक के पास पीछे से आ रहे कार सवार युवक ने महिलाओं को टक्कर मार दी, जिसमें लगभग दस महिलाएं गिरी और चोट लगने से घायल हो गईं।
विज्ञापन

महिलाओं की चीख पुकार सुन थाने से पुलिस व ग्रामीण आ गए, जिनके द्वारा कार चालक को हिरासत में ले लिया गया। महिलाओं के परिजन भी मौके पर आ गए। महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल ले गए।

 

घायलों में बबली, स्वाति, लीला, शिवानी, शिमला, पूनम, सोनिया, रीना आदि शामिल रही। पूनम और सोनिया को गंभीर चोटें आई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया जिसके चलते पुलिस ने कार चालक को भी छोड़ दिया था।

मकान की छत गिरी, महिला घायल
भोपा में ही बारिश के कारण मकान की छत गिरने से गरीब का कीमती सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव तिस्सा में बारिश के चलते गांव निवासी हरि सिंह के मकान की छत गिर गई। मकान के अंदर रखा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया है। मकान के अंदर बच्चे गुड़िया, आशु, अन्नू, रीटा, कमलेश आदि सोए हुए थे।

 

गनीमत यह रही कि जिस और वो सब सो रहे थे उधर का मलबा कम मात्रा में गिरा इसके बाद भी उसकी चपेट में आकर कमलेश घायल हो गई। मलबे के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed