{"_id":"5ee265468ebc3e42cf7f1bae","slug":"woman-created-drama-to-kidnap-son-khatauli-news-mrt4859702175","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने अपहरण का झूठा ड्रामा रचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने अपहरण का झूठा ड्रामा रचा
विज्ञापन
महिला ने बेटे के अपहरण का ड्रामा रचा
खतौली। मोहल्ला जैननगर में एक महिला ने पड़ोसियों पर अपने बेटे के अपहरण करने का आरोप लगाते हुए ड्रामा किया। मोहल्लेवासियों ने महिला के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जैननगर निवासी एक महिला और उसके पड़ोसियों की पुरानी रंजिश चली आ रही है। आए दिन दोनों पक्षों के बीच कुछ न कुछ विवाद होता रहता है। महिला पर कुछ समय पहले भी मोहल्ले के एक व्यक्ति पर गोली चलवाने का आरोप लगाया गया था। आरोपी महिला मोहल्ले के किसी न किसी व्यक्ति को धमकी दिलवाती रहती है। बुधवार शाम महिला ने अपने बेटे को मकान के ऊपर के कमरे में बांधकर छोड़ दिया। महिला ने बेटे का अपहरण होने का ड्रामा रचा दिया। आरोप मोहल्ले के दो व्यक्तियों पर लगाया। जब मोहल्लेवासियों ने उसके घर की तलाशी ली, तो उसका बेटा कमरे में बंद मिला। जिसके बाद मोहल्लेवासी इकट्ठा होकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने महिला के खिलाफ तहरीर दी है।