फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman committed suicide by hanging herself with her step daughter

पुन : संशोधित समाचार .... मुजफ्फरनगर - महिला ने सौतेली बेटी संग फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sat, 16 Mar 2024 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 16 Mar 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Woman committed suicide by hanging herself with her step daughter
- नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की दीपचंद काॅलोनी की घटना
विज्ञापन

- महिला ने पति सहित पांच अन्य को ठहराया मौत का जिम्मेदार
संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की दीपचंद काॅलोनी में रहने वाली महिला माला उर्फ डोली (35) पत्नी गौरव चौहान ने अपनी सौतेली बेटी कीवी उर्फ काव्या (7) के साथ फांसी लगाकर किराए के मकान में आत्महत्या कर ली। महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला जबकि काव्या का शव फर्श पर पड़ा मिला। महिला ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। मकान की दीवार पर भी महिला ने लिखा है कि उसकी मौत के लिए उसका पति सहित पांच अन्य लोग जिम्मेदार हैं।

नई मंडी कोतवाली की दीप चंद काॅलोनी में गौरव चौहान अपनी पत्नी माला उर्फ डोली व पहली पत्नी के जीवित रहने के समय गोद ली बेटी काव्या के साथ किराए के मकान में रहता था। पिछले कई दिन से वह घर से बाहर गया हुआ था। घर पर पत्नी व बेटी अकेली थी। शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गौरव चौहान की पत्नी व बेटी ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस को मकान में बाहर लाॅबी में महिला का शव रेलिंग में कपड़े के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला, जबकि बेटी का शव फर्श पर पड़ा था। ऊपर रेलिंग में फांसी लगा फंदा बंधा था।
विज्ञापन

पुलिस ने पड़ोसियों को बुलाकर परिवार के बारे में जानकारी ली और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस ने मकान को सील कर दिया है। इस दौरान मोहल्ले के काफी लोग एकत्र हो गए थे। बताया गया कि महिला का एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसने मकान की दीवार पर लिखा है कि उसकी मौत का जिम्मेदार उसका पति सहित पांच अन्य लोग हैं। आरोपियों के नाम भी लिखे गए हैं। सीओ रूपाली राव ने बताया कि अभी महिला व गौरव चौहान के परिजनों में से कोई भी नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed